अंबर फाइबर कंपनी के गेट के सामने दो गुटों में मारपीट धारदार हथियार से वार पुलिस ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्ट दिलबाग सिंह सहसपुर देहरादून उत्तराखंड
*थाना सहसपुर देहरादून*
आज दिनांक 12.6.2019 को चौकी सेलाकुई में दो पक्षों द्वारा दिनांक 30.5.2019 की शाम के समय आपस में हुई मारपीट के संबंध मे अलग अलग तहरीर दी गई है, जिनके आधार पर एक दूसरे पक्ष के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। तहरीर में एक पक्ष वादी बबलू सिंह राणा पुत्र नरेश सिंह निवासी प्रगति विहार सेलाकुई सहसपुर देहरादून के द्वारा अंकित किया है कि दिनांक 30 मई 2019 को शाम 8:30 बजे करीब उसका पुत्र निखिल राणा सेलाकुई बाजार में सामान लेने गया था तभी अचानक अंबर फाइव कंपनी के गेट के सामने 6 लड़कों के द्वारा उसके पुत्र के साथ धारदार हथियार से हमला कर मारपीट कर दी गई, जिसमें उसके पुत्र को गंभीर चोटे आयी, जिसे उपचार के लिए श्री महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून में भर्ती कराया गया था, वादी मुकदमा द्वारा अपने पुत्र का उपचार कराने के उपरांत चौकी पर तहरीर दी गई, तहरीर व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है, घटना में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। शेष अन्य की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पंजीकृत अभियोग मु.अ.सं.218/19, धारा 147/148/326/ 307 आईपीसी बनाम सचिन आदि में गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गण 1- मोहित पुत्र कृष्णपाल निवासी पट्टी मेहर वाली तिहाईयान बड़ौत बागपत यूपी हाल पता चोई रामपुर, थाना सहसपुर, देहरादून उम्र 20 वर्ष
2- मनीष पुत्र राजकुमार निवासी उपरोक्त, उम्र 20 वर्ष
तथा दूसरा अभियोग वादी राजकुमार पुत्र ईश्वर सिंह निवासी शंकरपुर देहरादून के द्वारा दी गई तहरीर वह मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी निखिल राणा व 10-12 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध *मु.अ.सं- 219/19 धारा 147 148 324 504 आईपीसी* पंजीकृत कराया गया है, जिसकी विवेचना प्रचलित है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गणों को कल दिनांक 13.06.19 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।




