FeaturedNational NewsUttarakhand News

अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित सरस्वती विद्या मंदिर ग्लोबल स्कूल कालसी संस्कारित शिक्षा एवं व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों के साथ बढ़ रहा है आगे

UK/ कालसी

जिला देहरादून के कालसी स्थित अमरीश सरस्वती शिशु विद्या मंदिर ग्लोबल हाई स्कूल जो अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है। यह स्कूल आज प्रधानाचार्य संन्तन नेगी के निर्देशन में संस्कारित शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व व राष्ट्र निर्माण एवं युवा पीढ़ी निर्माण के उद्देश्य के साथ छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयत्नशील है

1986 मे स्थापित इस स्कूल को 1994 में मान्यता मिली और 2002 में जूनियर हाई स्कूल की भी मान्यता मिली। बताते चलें कि बच्चों के समग्र विकास के लिए पुस्तके ही काफी नहीं होती यदि बीज को अनुकूल परिस्थितियां मिलेगी तभी वह विकसित होता है शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद छात्र छात्राओं के लिए सिर्फ शारीरिक विकास के लिए ही आवश्यक नहीं बल्कि टीम भावना को भी विकसित करता है ।

विद्यालय में विभिन्न आयु के छात्र छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद भी आयोजित किए जाते हैं जहां आज अनेक प्रतिभाओं को तराशने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अभी हाल ही में इस स्कूल के तीन छात्र कैलाश नेगी, अनुज खन्ना, योगराज अंडर-17 एवं एक छात्र गोविंद चौहान अंडर-19 नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर इस स्कूल का एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

वर्तमान में स्कूल में उच्च गुणवत्ता वाले 18 शिक्षकों का एक बेहतरीन स्टॉप है जो बच्चों के जीवन को सशक्त बना रहे हैं जो बहुत कम मानदेय पर सेवा के रूप में लगभग 300 छात्र छात्राओं को संस्कारित शिक्षा देने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

आज अमरीश सरस्वती शिशु मंदिर ग्लोबल हाई स्कूल बहुत कम फीस लेकर अनिवार्य कंप्यूटर शिक्षा एवं खेल संगीत के साथ-साथ संस्कारित शिक्षा देकर अन्य स्कूलों को भी कड़ी चुनौती पेश कर रहा है जहां उच्च गुणवत्ता परक शिक्षा यहां पर बच्चों को बहुत कम फीस भरकर मिल रही है वही बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए पर्याप्त उच्च गुणवत्ता वाले शिक्षक छात्र छात्राओं का चरित्र निर्माण कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button