अवैध खुखरी के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी में मैगजीन के रिपोर्टर सुरेंद्र दत्त जोशी व इलम सिंह विकासनगर देहरादून उत्तराखंड
*कोतवाली विकासनगर जनपद देहरादून*
*नाजायज खुखरी के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार*
=============================
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदया के निर्देशानुसार जनपद में *वर्तमान समय मे प्रचलित अभियान अपराध एवं अपराधो की रोकथाम* के तहत थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण देहरादून महोदया व क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में आज दिनांक 04.01.19 को *प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर द्वारा कोतवाली क्षेत्र मे अलग- अलग पुलिस टीमे बना कर क्षेत्र मे चैकिंग स्थान चिन्हित कर गठित टीमो को अलग अलग चयनित स्थानो पर रवाना किया गया।*
गठित पुलिस टीम द्वारा कुल्हाल क्षेत्र पर संन्दिग्ध व्यक्ति, वाहनो की चैकिंग की जा रही थी कि एक व्यक्ति संन्दिग्ध व्यक्ति ग्राम कुंजा मटक माजरी मे घूमता पाया गया जिसे चैंकिंग कर्ता पुलिस पार्टी द्वारा मौके पर रुकने का इशारा किया तो उक्त व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख कर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेर घोट कर पकड लिया, जिसकी तलाशी मे इसके कब्जे से एक अवैध खुखरी बरामद हुई जिस पर *अभियुक्त के विरुद्द कोतवाली विकासनगर पर शस्त्र अधि0 के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया* अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा !
पूछ ताछ मे प्रकाश मे आया की अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी हैं जो नशे का आदी है तथा अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए चोरी उठाईगिरी करता है, अभि0 द्वारा बताया कि अक्सर घटना करते समय अपने पास खुखरी या चाकू साथ रखता है।
*नाम व पता अभियुक्त*
1- अमीर हमजा पुत्र जमशेद अली निवासी ग्राम सहसपुर जंगलात रोड, थाना सहसपुर जनपद देहरादून, उम्र 26 वर्ष
*बरामद माल*
1- एक अदद खुखरी
*आपराधिक इतिहास*
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है!
*पुलिस टीम*
1-उ.नि. मुकेश कुमार चौकी प्रभारी कुल्हाल
2-कां. सुभाष कुमार
3-कां. सुरेश रावत




