देहरादून। आज गुरुवार को आम आदमी पार्टी ने एश्लेहॉल पर भाजपा के नेता का पुतला दहन किया।
आज 15 जुलाई को आम आदमी के कार्येकर्ताओं ने भाजपा नेता के एक ब्यान में उत्तराखंड की जनता को भिखारी कहा गया है। जिसका आप पार्टी ने भाजपा नेता का एश्लेहॉल चौक पर पुतला जलाकर विरोध प्रकट किया।
पुतला फूंकने से पहले गांधी पार्क के गेट के सामने खड़े होकर आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की ओर विरोध प्रदर्शन किया।
आप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल चौधरी ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश की जनता को बिखारी कहने पर से सरकार माफी मांगने के साथ ऐसे नेताओं को निष्कासित करें जो कि अनाप शनाप बयानबाजी करते हैं।
वहीं आप वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान ने कहा कि भापजा के प्रवक्ता प्रभाकर उनियाल ने प्रदेश की जनता को बिखारी कहा है जिस पर आप पार्टी ने उत्तराखंड प्रदेश की सभी विधानसभाओं में सरकार का पुतला फूंका,दीपक सैलवान ने कहा कि सरकार प्रदेश की जनता से माफी मांगे।
पुतला दहन में राजपुर विधानसभा के संगठन मन्त्री राजेंदर सिंह,विधानसभा उपाध्यक्ष मीना नागपाल,सचिव विक्की ठाकुर,ममता सैलवान,विनय राणा, बिल्लू बाल्मीकि,शिवानी गॉड,संध्या चौटाला,सुनील गागट,राजन कश्यप,
रेनू कटारिया,नरेश वेद,रविन्द्र सिंह,फिरदौस सैफी, प्रतिमा,सुरक्षा,स्वाति,रंजना,रामिन्द्र सिंह,तुषार सैलवान,सुमित शर्मा,विशाल शर्मा,ध्रुव सेठी,मुकुल बिरला आदि शामिल रहे।