ऋषिकेश, जबरदस्त प्रदर्शन कर जीती कराटे प्रतियोगिता

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन की रिपोर्ट प्रिया अरोरा ऋषिकेश
आज इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स & क्राइम कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन नई दिल्ली एवं अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के द्वारा GODWIN HOTEL हरिद्वार में आयोजित सम्मान समारोह में SIKAI INDIA देहरादून डिस्ट्रिक्ट की महासचिव कराटे कोच शिवानी गुप्ता की टीम के द्वारा बेहतरीन रूप से कराटे कला का प्रदर्शन किया गया जिसमे सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का दिल भी जीता ||

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र मोगा जी ने सभी को बालिका दिवस की शुभकामनाएं दी और खिलाड़ियों के प्रदर्शन से प्रसन्न होकर खिलाड़ियों को नगदी राशि भेंट की एवं सभी खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया||
कार्यक्रम में हरियाणा टीम, झारखंड टीम, बिहार टीम, लखनऊ टीम सभी से खिलाड़ियों को ढेर सारा प्यार व आशीर्वाद मिला|
इस अवसर पर विपिन डोगरा जी, शर्मिष्ठा पटेल जी, खिलाड़ी ध्रुविका गुप्ता, मनन डोगरा,मनप्रीत कौर,भूमिका उपाध्याय, संदीप थपलियाल,मंथन जाटव, कविता रावत, अंजलि रावत बतौर ऋषिकेश टीम की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए||




