ऋषिकेश, मोबाइल शोरूम में चोरी करने वाले अंतराष्ट्रीय शटरकटवा, घोड़ासहन गैंग के पंद्रह पंद्रह सौ रुपए ईनाम घोषित दो फरार अभियुक्त पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कामयाबी

कोतवाली ऋषिकेश देहरादून
मोबाईल शोरूम में चोरी करने वाले अन्तराष्ट्रीय शटरकटवा/घोड़ासहन गैंग के 1500-1500 रूपये ईनाम घोषित दो फरार अभियुक्त गिरफ्तार
दिनांक 08.03.2020 को वादी विवेक राणा ने सूचना अंकित करायी कि अज्ञांत चोरो द्वारा अधिराज इलेक्ट्रोनिक्स शोरूम हरिद्वार रोड़ के अन्दर से लगभग 30-32 मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये हैं। इस सूचना पर कोतवाली ऋषिकेश पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना से शीघ्र खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के कुशल पर्यवेक्षण, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गयी थी, जिनके द्वारा पूर्व में उपरोक्त मुकदमें से सम्बन्धित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कोर्पियो गाड़ी व मोबाईल फोन भी बरामद किये गये थे। चोरी की घटना में सम्मिलित शेष तीन अभियुक्तगण गिरफ्तारी से बचने के लिये फरार चल रहे थे। फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून द्वारा *1500-1500 रूपये ईनाम* भी घोषित किया गया था। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु बिहार के घोड़ासहन क्षेत्र में मुखबिर सक्रिय किये गये थे। दिनांक 16.02.2021 की देर रात्रि पुलिस टीम को सूचना मिली कि शटरकटवा गैंग के दो सदस्य जो उपरोक्त अपराध में फरार चल रहे हैं और ईनामी भी हैं तथा आज पुनः ऋषिकेश में घूम रहे हैं ताकि मंहगे मोबाईल फोन की दुकानों, शोरूम की रैकी करें तथा बाद में अपने साथियों को बुलाकर चोरी की घटना को अंजाम दे सके। इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घाट चैक के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को समय 2315 बजे पकड़ा जिनके द्वारा अपने जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि हमने अपने अन्य साथियों के साथ मोबाईल चोरी की घटना की थी तथा वापस जाते समय मोबाईल के खाली डिब्बों को हमने रास्ते में आईडीपीएल के खण्डहर में फेंक दिया था। पकड़े गये दोनो अभियुक्तों की निशादेही पर मोबाईल के 12 खाली डिब्बे बरामद किये गये।अभियुक्त (1500 रूपये प्रत्येक पर ईनाम),मौ0 निजामुद्दीन उर्फ इनके पुत्र मौ0 इस्लाम मिया निवासी दर्जी मौहल्ला, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारन मोतिहारी बिहार,2- मौ0 अमनदुल्ला उर्फ नईम पुत्र मसीन दीवान निवासी दर्जी मौहल्ला, थाना घोड़ासहन, जिला पूर्वी चम्पारन मोहितारी ,अभियुक्तगण के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। बरामद माल का विवरण – महंगे मोबाईल फोनो के 12 डिब्बे।
पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया कि हम लोगो को शटरकटवा या घोड़ासहन गैंग के नाम से भी जाना जाता है। हम लोग 7-8 व्यक्तियों के गिरोह में जाकर मंहगे मोबाईल फोन व घड़ियों के दुकानों व शोरूम की रैकी करते हैं तथा उसके अगले दिन सुबह के समय दुकान के आगे दो व्यक्ति चादर लेकर खड़े हो जाते हैं तथा दो या तीन व्यक्ति शटर को उठा देते हैं तथा हममें से एक पतला व्यक्ति दुकान के अन्दर जाकर चोरी कर सामान को बाहर लेकर आ जाता है। इसके बाद हममें से एक आदमी माल को लेकर ट्रेन से चला जाता है तथा बाकी सभी लोग अलग से जाते हैं। माल को बिहार ले जाने के बाद हम इसे नैपाल में बेच देते हैं। आज भी हम दोनो पुनः मंहगे मोबाईल फोन के शोरूम व दुकानों की रैकी करने आये थे ताकि बाद में अपने अन्य साथियों के साथ आकर चोरी कर सकें।
पुलिस टीम,प्रभारी निरीक्षक रितेश साह, उ0नि0 उत्तम रमोला,का0 1185 नवनीत सिंह नेगी,का0 1180 संजीव कुमार,का0 823 मनोज कुमार




