FeaturedUttarakhand News
एक युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या था युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ

-थाना राजपुर
आज दिनांक 08/04/2017 को पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना राजपुर पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुलहान के पास एक युवक ने फासी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उक्त सूचना पर थाना राजपुर से पुलिस बल मौके पर पहुँचा मौके पर जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि ग्राम कुलहान आईटी पार्क थाना राजपुर क्षेत्र में एक अज्ञात युवक आयु लगभग 25 वर्ष ने आम के बगीचे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।आसपास के लोगों ने पूछताछ पर बताया कि यह युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था । पुलिस द्वारा शव को मोर्चरी में रखकर शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं । अग्रिम कार्यवाही जारी है।
पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर उत्तराखण्ड देहरादून।।




