एक लाख की कीमत की अवैध स्मैक सप्लाई करने वाले दो युवक पुलिस ने किया गिरफ्तार

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
थाना प्रेमनगर देहरादून
*थाना प्रेम नगर पुलिस द्वारा स्मैक सप्लाई करने वाले दो युवक गिरफ्तार 22 ग्राम स्मैक करीब ₹100000 की बरामद*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशानुसार जनपद देहरादून में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी कोतवाली नगर महोदय के निर्देशन में थाना प्रेमनगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में एवं आसपास के क्षेत्र में इस में चरस सप्लाई करने वालों के संबंध में गोपनीय सूचना एकत्र की गई। जानकारी प्राप्त हुई की देहरादून में छुटमलपुर क्षेत्र से स्मेक सप्लाई की जा रही है एवं छुटमलपुर के कुछ सप्लायर/ तस्कर आसपास के इंस्टीट्यूट के छात्रों को अपना शिकार बना रहे हैं एवं उन्हें नशे की सामग्री सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना पर कार्यवाही करते हुए मुखबिर तंत्र मामूर किए गए। इसी क्रम में दिनांक 21/09/18 को सूचना प्राप्त हुई की छुटमलपुर से दो लड़के स्मैक लेकर आ रखे हैं एवं प्रेमनगर क्षेत्र में घूम रहे हैं। तुरंत पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए दो लड़कों को स्मैक सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई एवं मौके पर क्षेत्राधिकारी महोदय को बुलाकर दोनों युवकों की तलाशी ली गई, जिसमें दोनों के पास से कुल 22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। जिसकी *कीमत करीब 1 लाख रुपए हैं* दोनों युवकों को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।
*नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त*
(1) लकी नामदेव पुत्र अशोक कुमार निवासी छुटमलपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश अभियुक्त
(2) मोहम्मद इकराम पुत्र मोहम्मद इस्लाम निवासी फतेहपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश।
””””’ **बरामदगी* ”””
1- अभियुक्त लकी नामदेव से 12 ग्राम स्मैक। 2- अभियुक्त इकराम से 10 ग्राम स्मैक।
जिस पर अभियुक्त गणों के विरुद्ध थाना हाजा पर
(1) मुकदमा अपराध संख्या 190/18 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम लकी नामदेव
(2) मुकदमा अपराध संख्या 191/18 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट बनाम मोहम्मद इकराम पंजीकृत किया गया।
*आपराधिक इतिहास*
मोहम्मद इकराम पूर्व में थाना फतेहपुर से भी एनडीपीएस के मामले में जेल जा चुका है, जिसके विरुद्ध थाना फतेहपुर पर 124/2018 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज है।
”” **पुलिस* *टीम* ””’
(1)उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी (2) कांस्टेबल सुनील मलिक
(3) कांस्टेबल परमिंदर (4) कांस्टेबल रिंकू कुमार (5) कॉस्टेबल कमल कुमार




