एक शातिर किस्म का व्यक्ति बाहरी व्यक्तियों से यात्रा के नाम पर अच्छी सुविधाएं देने के नाम पर पैसे लेकर धोखाधड़ी करता था पुलिस की गिरफ्त में

पुलिस के द्वारा हिंदी मैग्जीन के रिपोट्र अजय दत्ता व वीजय रावत देहरादून उत्तराखंड।
कोतवाली ऋषिकेश
“टूर एंड ट्रेवल्स के नाम पर बेंगलुरु के यात्रियों से ठगी करने वाला शातिर ₹50000 के साथ गिरफ्तार”
दिनांक 15 मार्च 2018 को कोतवाली ऋषिकेश में शिकायतकर्ता विद्यावती येडावल्ली निवासी बेंगलुरु के द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया की ऋषिकेश निवासी प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी के द्वारा गोमुख की यात्रा कराने के नाम पर 8 व्यक्तियों का रहना-खाना व गाड़ी की के नाम पर 2,40,000/- रुपए की धनराशि लेकर सही तरीके से यात्रा नहीं करवाई व उसके बाद गाली गलौज एवं बदसलूकी कर धोखाधड़ी की गई है। इस पर शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा अपराध संख्या 210/18 , धारा 420/504 IPC पंजीकृत किया गया। जिस पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के निर्देशन मे पुलिस टीम बनाकर अभियुक्त उपरोक्त प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी को पकड़ने हेतु आदेशित किया गया, जिस पर आज दिनांक 16 मार्च 2018 को टीम द्वारा अभियुक्त प्रवीण प्रकाश उर्फ योगी पुत्र स्वर्गीय श्री ओम प्रकाश निवासी सत्यनारायण मंदिर गौरी माफी रायवाला देहरादून को नटराज होटल के पास से मय धोखाधड़ी के ₹50000/- के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त आज भी नटराज चौक पर अन्य यात्रियों को यात्रा के नाम पर ठगी करने की तैयारी में था।
बरामद सामान:-
बेंगलुरु के यात्रियों से ठगी किए ₹50000/-
अभियुक्त एक शातिर किस्म का व्यक्ति है जो बाहरी व्यक्तियों से यात्रा के नाम पर अच्छी सुविधाएं देने हेतु पैसे लेकर धोखाधड़ी करता है।
पुलिस टीम:-
1-उ०नि० कुलदीप रावत
2- कां० कमल जोशी



