एडवोकेट गुरमेल सिंह द्वारा दिया गया नगरपालिका विकासनगर के फ्रंटलाइन कोरोना वारियर्स सफाई कर्मचारी व ड्राइवरीं को फेस शिल्ड, मास्क, ऑफिस हेतु ऑक्सीमीटर सहित जरूरी सामान
आज दिनांक 15 मई 2021 को विकास नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका विकास नगर के फ्रंटलाइन कोरोना योद्धा सफाई कर्मचारी ड्राइवर जिनकी संख्या 100 से अधिक थी फेस शील्ड मास्क और ऑफिस के लिए एक ऑक्सीमीटर एक थर्मल स्कैनिंग थर्मामीटर का सहयोग किया गया तथा बांस वाला बाबूगढ़ एटनबर्ग मैं डिजिटल थर्मामीटर मास्क सैनिटाइजर जरूरतमंदों को वितरण किए गए I इस अवसर पर एडवोकेट गुरमेल सिंह राठौड़ ने कहा कि विकास नगर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है उत्तराखंड सरकार इसकी रोकथाम करने में पूरी तरह विफल हो गई है हमारे सफाई कर्मचारियों जोकि फ्रंटलाइन करोना योद्धा है की सुरक्षा के बिल्कुल भी इंतजाम नहीं किए हैं यदि हमारे सफाई कर्मचारी संक्रमित हो गए तो पूरे शहर में संक्रमण बहुत भयंकर रूप ले लेगा मेरा सभी समाजसेवियों व कोरोना का ल में सहायता करने वाले सभी महान पुरुषों से अनुरोध है कि आप फ्रंटलाइन करोना योद्धाओं को सुरक्षा किट उपलब्ध कराएं। विकास नगर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि दोबारा विकासनगर क्षेत्र की जनता की सुरक्षा हेतु ना तो अस्पताल ना डॉक्टर ना पानी की बोतल दवाइयों का इंतजाम किया है। युवा नेता आरती राणा संगठन मंत्री मनोज चौधरी सोशल मीडिया प्रभारी लक्ष्मीकांत गौतम वरिष्ठ नेता दयाराम जी शक्ति सिंह चौहान ओमवीर पुंडीर दारा सिंह राहुल घघट अविनाश नौटियाल नीरज पुंडीर ने अपना महत्वपूर्ण सहयोग दिया