ऑल वेदर एवं रेलवे लाइन जैसे अहम मुद्दों पर पछवा दून, जौनसार बावर, रवाई जौनपुर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक कर किया समिति का गठन

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन संवाददाता इलम सिंह चौहान उत्तराखंड / देहरादून
*ऑल वेदर एवं रेलवे लाइन जैसे अहम मुद्दों पर पछवा दून, जौनसार बावर, रवाई जौनपुर के प्रबुद्ध लोगों की बैठक कर किया समिति का गठन*
उत्तराखंड राज्य के ऑल जौनसार बावर, रंवाई , जौनपुर यानी पूरे यमुना वैली के लोगो ने पहले भी व्यापक रूप से आंदोलन किया परंतु सरकार हमेशा से सौतेला व्यवहार करती आई आखिर ऐसा क्यों ??
अंततः कब तक इन क्षेत्रों को लेकर पक्ष विपक्ष सौतेला व्यवहार करती रहेगी जिसको लेकर सामाजिक कार्यकर्ताओं ने एक जुटता का परिचय देते हुए 23 जून को देहरादून में एकत्र हो कर चिंतन किया और एक समिति का गठन किया । समिति का स्लोगन दिया ..
..ले मशाले चल पड़े हैं लोग मेरे गांव के
अब अंधेरा जीत लेंगे लोग मेरे गांव के ..”
समिति के सदस्यों ने बताया कि ऑल वेदर एवं रेलवे लाइन से वंचित पछवादून, जौनसार बावर, रंवाई , जौनपुर यानी पूरे यमुना वैली के लोगो ने इस अहम ऐतिहासिक, पर्यटन क्षेत्र को जोड़ने हेतु देहरादून में एक समिति के गठन का निर्णय लिया जिसमे प्रबुद्ध क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और बैठक की वार्तालाप में उक्त मुद्दों पर अग्रिम कार्यवाही हेतु एक ड्राफ्टिंग कमेटी नियुक्त की जिससे अगली बैठक तक दस्तावेज रूपरेखा तय हो सके । और इसके मध्य क्षेत्र के अन्य सभी प्रबुद्ध जनों से वार्तालाप की जाएगी और क्षेत्र में भी एकता और जागरूकता हेतु बैठके एव वार्तालाप की जाएगी। साथ ही एक जुटता का परिचय देते हुए कहा कि इस कोरोना काल के बाद उक्त मुदो पर बड़े आयाम पर आन्दोलन किया जाएगा । बैठक के दौरान प्रदीप कवि , नरेश चौहान , गम्भीर सिंह चौहान , राजेंद्र सेमवाल , दर्शन डोभाल , प्रवीन रावत , धजवीर सिंह , सोहन बहुगुणा , प्रेम पंचोली , अमरेंद्र विष्ट , विजेंद्र रावत , प्रवीन सिंह रावत , अभय सिंह कैंतुरा , संजय थपलियाल आदि मौजूद रहे ।




