FeaturedNational NewsUttarakhand News
केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर में परीक्षाओं और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन हरबर्टपुर द्वारा प्रतिदिन स्कूल परिसर और कक्षाओं को किया जा रहा सेनीटाइज

केन्द्रीय तिब्बती विद्यालय हरबर्टपुर में कोरोना की गाइड लाइन का अनुपालन करते हुए सीबीएसई की परीक्षाएं आयोजित कराई जा रही हैं।
परीक्षाओं और छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन हरबर्टपुर द्वारा प्रतिदिन स्कूल परिसर और कक्षाओं को सेनेटाइज कराया रहा है। जिससे छात्रों के साथ ही ड्यूटी में तैनात शिक्षक और कर्मचारी सुरक्षित रह सकें।
प्राचार्य एपी सिंह ने बताया कि विद्यालय प्रशासन विद्यालय में साफ- सफाई पर विशेष ध्यान दे रहा है। कोविड की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।विद्यालय में आने वाले सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई जा रही है I
परीक्षाओं को देखते हुए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंधित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय लोग और अभिभावक व्यवस्थाओं पर संतोष जता चुके हैं।
—–




