कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम में लगे पुलिस प्रशासन को सैनिटाइजर व मास्क दिए

“पुलिस के द्वारा” हिंदी मैगजीन के संवादाता इलम सिंह चौहान विकासनगर देहरादून
पछवादून हरबर्टपुर में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा रानी जो वर्तमान में चकराता में अपनी सेवा दे रही है उन्होंने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम में लगे पुलिस विभाग और अन्य कोरोना वारियर्स को सैनिटाइजर और मास्क भेंट किए। आंगनबाड़ी सुपरवाइजर आशा रानी ने हरबर्टपुर बाजार में लोगों को संदेश दिया कि इस वैश्विक महामारी में अपनी सामर्थ्य के अनुसार कोरोना संक्रमण की रोकथाम में लगे लोगों व गरीब बेसहारा जरूरतमंदों की हेल्प करनी चाहिए। इस बीमारी से बचने के लिए सुपरवाइजर आशा रानी ने लोगों को आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में हेल्प करनी चाहिए । उन्होंने चकराता क्षेत्र के क्वासीं क्षेत्र की आंगनबाड़ी महिलाओं को भी आश्वासन दिया है और कहा की अपने अपने आंगनबाड़ी केंद्र में सैनिटाइजर और मास्क विभाग की ओर से मिली धनराशि से खरीद कर भेंट करें। इस बारे में ब्लॉक चकराता की आंगनबाड़ी महिलाओं वार्ता की।




