FeaturedNational NewsUttarakhand News
क्रूरता की सभी हदें पार करके बेजुबान जानवर को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के रिपोर्ट- इलम सिंह चौहान देहरादून
*क्रूरता की सभी हदें पार करके बेजुबान को उतारा मौत के घाट*
जिला देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यक्ति द्वारा कुत्ते को जिंदा जलाकर मार दिया गया रोटी के लिए यह बेजुबान एक वकील के घर में घुस गया था आरोपी वकील का नाम विनय कुमार है इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुई इस मामले को लेकर सौम्या बाजार पुत्री मनीष बजाज सिंगरा कॉलोनी विकास नगर देहरादून की तहरीर पर वकील विनय कुमार के विरुद्ध शिकायतकर्ता के साथ गाली-गलौज व मारपीट एवं पशु क्रूरता अधिनियम मे विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं जमाल खान राहुल पुंडीर सागर राणा आदि लोगों ने भी इस घटना की थाने पर तहरीर दी थी इनके द्वारा शीघ्र आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की गई है।



