गोमांस के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार दो फरार पुलिस दे रही है दबिश

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
*थाना सहसपुर दिनाँक 25-12-2018*
———————————————–
*गौ मांस आदि के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार एवम दो अभियुक्त फरार।*
———————————————-
जनपद देहरादून में *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया* के आदेश के अनुपालन में चलाए जा रहे अभियान *अपराध एवं अपराधो की रोकथाम* हेतु पूर्व प्रकाश मे आये अभियुक्तों के भौतिक सत्यापन्न एवम संदिग्ध व्यक्तियो की निगरानी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश निर्गत किए गए जिसमे *श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया* व *श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय* द्वारा उपरोक्त अभियान के निर्गत आदेशो के अनुपालन में टीमो का गठन कर आवश्यक कार्यवाही अमल मैं लायी गई।
*दिनांक 24/25-12-18 की रात्रि में थाना सहसपुर पुलिस टीम को खुशहालपुर चौक के पास मुखबिर द्वारा सूचना दी गई,कि खुशहालपुर गांव में मछली तालाब के पास आम के बाग में कुछ व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल दबिश दी गई तो मौके से एक अभियुक्त नदीम को गौ मांस के साथ गिरफ्तार किया गया एवम दो अभियुक्त मौके से फरार हो गए अभियुक्त के कब्जे से 40 किलो गौ मांस एक चाकू एक कुल्हाड़ी बरामद हुई अभियुक्तगणों के विरुद्ध धारा 3,5,6,11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम 2007 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया।*
उक्त घटना में लिप्त दोनो फरार अभियुक्तो की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है।
उपरोक्त अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मैं भी गौकशी के मामलों मैं कई बार पुर्व में जेल जा चुके हैं।
*नाम व पता अभियुक्त*–
——————————————
*1* .नदीम पुत्र मसरूफ़ निवासी ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून उम्र 28 वर्ष। *(गिरफ्तार)*
*वांछित अभियुक्त*–
————————–
*1* -गुलबहार समसीर
*2* -आमिर पुत्र दिलबहार
निवासीगण ग्राम खुशहालपुर थाना सहसपुर देहरादून।
*बरामद माल का विवरण*
————————————
*1. एक अवैध कुल्हाड़ी*
*2.एक अवैध चाकू।*
*3.गौमाँस लगभग 40 kg*
*आपराधिक इतिहास*
——————————- अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
..अभियुक्त को माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा।