ग्राम सभा लक्ष्मीपुर में क्वाँरेटाइन का अनुपालन करने वाले प्रवासी लोगों को ग्राम प्रधान की ओर से दिए जाएंगे ₹1000

इलम सिंह चौहान पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन
*ग्रामसभा लक्ष्मीपुर में क्वॉरेंटाइन का अनुपालन करने वाले प्रवासी लोगों को ग्राम प्रधान की ओर से दिए जाएंगे ₹1000*
देहरादून जिले के ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर विकासखंड सहसपुर की ग्राम प्रधान रूपा देवी के द्वारा क्वॉरेंटाइन का अनुपालन कराने में परेशानियां झेल रहे ग्राम प्रधानों के लिए एक अच्छी नजीर पेश की है ।जिसकी पहल आजमाइश के तौर पर लक्ष्मीपुर कि ग्राम प्रधान श्रीमती रूपा देवी के द्वारा की गई है रूपा देवी के द्वारा गांव में क्वॉरेंटाइन किए गए लोगों को ग्राम सभा की ओर से ₹1000 देने की घोषणा की गई है जो लोग क्वॉरेंटाइन की अवधि में सहयोग करेंगे और जनहित में अपने आप को अनुपालन की श्रेणी में रखेंगे उन्हें ग्राम प्रधान की ओर से ₹1000 का पुरस्कार दिया जाएगा ग्राम प्रधान ने बताया कि क्वॉरेंटाइन किए गए लोगोंके खाने पीने तथा रहने की व्यवस्था भी ग्राम प्रधान अपने खर्चे पर करेंगी और कोरोनावायरस जैसी महामारी मैं सहयोग करने के लिए लोगों से अपील भी की है और कहा है कि आप इसमें सहयोग करने से ही जीतेंगे कोरोनावायरस हारेगा और देश जीतेगा ग्राम प्रधान के द्वारा यह नजीर पेश की गई है कि अन्य ग्राम प्रधान भी इस तरह के कार्य कर शासन प्रशासन का सहयोग करें



