चकराता के कनासर रेंज के अंतर्गत तस्करी कर लाए जा रहे देवदार के 39 स्लीपर पकड़े गए

UK/ विकासनगर
इलम सिंह चौहान
चकराता के कनासर रेंज के अंतर्गत वन विभाग ने तस्करी कर लाए जा रहे देवदार के 39 नग पकड़े
देहरादून जिले के चकराता वन प्रभाग के अंतर्गत विगत पिछले कई माह से क्षेत्र में वनों के अवैध कटान एवं देवदार प्रकाष्ठ की अवैध लकड़ी की तस्करी होने की सूचनाएं प्रभागीय वन अधिकारी चकराता वन प्रभाग को मिल रही थी जिस पर उनके द्वारा रेंज अधिकारियों को अवैध कटान एवं तस्करी को लेकर क्षेत्र में लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए थे ।
रात्रि गश्त के दौरान चकराता वन प्रभाग के कानासर रेंज के अंतर्गत धरना धार के पास सुबह 4 बजे के लगभग 1 पिकअप आती हुई दिखाई थी जिसको जांच करने हेतु रोका गया और वन विभाग के कर्मचारी जांच करने लगे ।
वाहन चालक इसी दौरान अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया पिकअप वाहन में अवैध रूप से परिवहन कर लाए जा रहे देवदार चीरान प्रकाष्ठ 39 नग भरे हुए पाए गए जिन्हें वन विभाग द्वारा जब्त कर उक्त वाहन को रेंज अधिकारी एम एस गुंसाई के नेतृत्व में वन विभाग की टीम द्वारा चकराता रेंज से रिवर रेंज डाकपत्थर लाया गया जिस पर भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत कार्यवाही की जा रही है और अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही प्रतिबंधित अवैध देवदार की लकड़ी को पकड़ने वाली टीम में रेंज अधिकारी एम एस गुंसाई, वन दरोगा चमन दास,, वन वीट अधिकारी राहुल, शमशेर, जगत नेगी आदि शामिल रहे,।




