चकराता के टूंगरा गांव में सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए सादगी से मनाया गया आराध्य महासू देव का जागड़ा

UK/ चकराता
रिपोर्ट –इलम सिंह चौहान
*चकराता के टूंगरा गांव मे सादगी से मनाया जागड़ा पर्व सरकार के दिशा निर्देशों का रखा गया ध्यान*
एंकर– उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून के जनजाति क्षेत्र जौनसार बावर के टूंगरा गांव में बड़ी सादगी के साथ महासू देवता का जागड़ा मनाया गया। बताते चलें कि सदियों से धूमधाम से मनाए जाने वाले जागड़े पर्व मे जहां मन्नतें मांगने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का हुजूम उमड़ता था वहीं इस बार कालसी, चकराता ,त्यूणी तहसीलों में मनाए जाने वाले क्षेत्र के आराध्य महासू देवता के जागड़ों मे कोविड-19 कोरोनावायरस संक्रमण का असर साफ देखने को मिला सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए हनोल के महासू मंदिर सहित क्षेत्र के मुख्य मंदिरों में विधि -विधान से पूजा अर्चना की गई और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सभी जगह सादगी से आराध्य देव महासू देव का जागडा मनाया गया।




