चकराता के बाईला- बुल्हाड मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा जारी किए गए चेक प्रदान किए

UK/ चकराता
चकराता के बाईला- बुल्हाड मार्ग पर सड़क दुर्घटना में मारे गए मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा जारी किए गए चेक प्रदान किए
इलम सिंह चौहान
देहरादून जनपद के जनजाति क्षेत्र चकराता विधानसभा के बाईला- बुल्हाड मोटर रोड पर 31 अक्टूबर 2021 को हुए सड़क हादसे में मारे गए मृतकों के आश्रितों को प्रताप सिंह रावत पूर्व राज्यमंत्री एवं निदेशक एप्पल फेडरेशन द्वारा उत्तराखंड सरकार के मुख्यमंत्री राहत कोष द्वारा जारी किए गए चेक प्रदान किए गए।
मृतकों के प्रत्येक परिवार को 1–1 लाख रुपए के चेक एवं घायलों के परिवार को 40 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी गई। पूर्व राज्यमंत्री एवं निदेशक एप्पल फेडरेशन प्रताप सिंह रावत ने मृतकों के आश्रितों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया
और कहा कि शीघ्र ही प्रधानमंत्री राहत कोष से भी मृतकों के आश्रितों को प्रति परिवार 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाने के लिए भी उच्च स्तर पर प्रयास करेंगे ताकि आश्रितों को त्वरित सहायता मिल सके। इस अवसर पर क्षेत्रीय पटवारी प्रभु सिंह तहसील कर्मचारी भरत सिंह एवं ग्राम प्रधान बायला प्रेम वर्मा आदि भी उपस्थित रहे।




