चकराता हिल स्टेशन में 11 लोगों की कोरोना पॉजिटिव पुष्टि होने से ग्रामीण इलाकों में मची है दहशत

Uk/ चकराता देहरादून
रिपोर्ट– जोधवीर सिंह रावत
*चक्रराता हिल स्टेशन में 11 लोगों की कोरोना पॉजिटव पुश्टि होने से ग्रामीण इलाको में मची है दशहत*
जिला देहरादून के चकराता हिल स्टेशन क्षेत्र में कोरोनावायरस संक्रमण जिस तेजी से अपने पांव पसार रहा है उसे क्षेत्र वासियों में दहशत का माहौल बन गया है जिस प्रकार से एक महिला की मौत 2 दिन पूर्व कोरोनावायरस संक्रमण के कारण हुई थी । बताते चलें कि महिला में जैसे ही कोरोना सिनटम की आशंका हुई । स्वास्थ्य विभाग ने आनन फानन में परजिनों को देहरादून ले जाने की सलाह दी । महिला के परिजनों बीमार महिला को देहरादून के जाने माने व प्रसिद्ध हॉस्पिटलों में भी भर्ती करवाया । लेकिन वहां के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए । और बाद में महिला को दून हॉस्पिटल में भर्ती कराया । लेकिन वहां के डॉक्टर्स ने भी महिला को बचाने में असफल साबित हुए । और महिला ने आखिरकार दम तोड़ दिया । महिला के मौत की खबर चकराता में मानो आग की तरह फैल गई । और पूरा का पुरा चकराता सदमे से सन्न रह गया । इसके फौरन बाद प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया और मृतका के प्राइमरी कांटेक्ट में आने वाले सभी लोगों की जानकारी जुटाने के साथ साथ महिला के सम्पर्क में आये हुए सभी लोगों का रेपिड टेस्ट कराया । उससे भी हैरानी की बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा 50 लोगों के रेपिड टेस्ट कराए गए थे उनमें से 11 लोग कोरोना पोसिटिव पाए गए है, यह सभी लोग मृतक महिला के करीबी व रिश्तेदार है जो महिला के सीधे संपर्क में आये थे,और ये सभी लोग व्यापारी वर्ग के है । क्षेत्र के लोगों को इसकी जानकारी मिलते ही व्यापारियों मेला कोरोना का खौफ व डर पैदा हो गया । वहीं अब चकराता स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन पूरे मुस्तैदी से अपने मिशन में जुट गए है ।
जानकारों की माने तो इन 11 पोजिटिव लोगों में से एक महिला में कोरोना के सिंनटम होने की संकेत भी मिले हैं । जिसके बाद महिला को देहरादून स्थित दून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है बाकी 10 लोगों को चकराता में बनाए गए कोविड सेंटर में रखा गया है । 112 लोगों को होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। कोरोना माहामारी पर अपडेट के साथ साथ वहां के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ केसर सिंह चौहान ने मीडिया को जानकारी यह जानकारी दी । क्षेत्रवासियों ने शासन प्रशासन मांग की है कि चकराता क्षेत्र में आने वाले लोगों का कालसी में ही रैपिड एंटीजीन टेस्ट की व्यवस्था की जाए। प्रशासन द्वारा चकराता बाजार को सुरक्षा के दृष्टिगत सीज दिया गया है।




