चार वाहन शातिर चोर चोरी की गई हुई मोटरसाइकिल सहित पुलिस ने किया गिरफ्तार पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस के द्वारा हिंदी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेंद्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड
थाना पटेलनगर*
**चार शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी गई मोटर साइकिलो तथा मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद (कुल चार मोटरसाइकिल बरामद एवं 01 मोटरसाइकिल के पार्ट्स बरामद* )
***** *** *** *** ** **
दिनांक 21.10.18 को थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों क्रमशः चंद्रबनी व चांचक चौक बंजारावाला से मोटरसाइकिल पल्सर 220 व 200 NS को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिए जाने के संबंध में थाना पटेलनगर पर अलग अलग अभियोग पंजीकृत कराए गए। चोरी गई मोटरसाइकिल की बरामदगी व अज्ञात चोरों की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय देहरादून के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर द्वारा दो अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए दोनों घटनास्थल के आसपास व घटनास्थल के निकासी रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खगाली गई तथा इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद ली गई। पुलिस टीम द्वारा लगातार थाना क्षेत्र अंतर्गत संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कराई जा रही थी। पुलिस टीम के अथक एवं सार्थक प्रयास से टीम द्वारा आज दिनांक 25/10/18 को मुखबिर की सूचना पर उक्त चोरी की घटनाओं में संलिप्त गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार शातिर चोरों को थाना पटेलनगर से चोरी गई दो मोटरसाइकिल तथा थाना डालनवाला से चोरी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स तथा दो अन्य मोटरसाइकिल ( जिनमें थाना डालनवाला से संबंधित मोटरसाइकिल के पार्ट्स बदली किए गए थे ) बरामद एवं गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई। चारों चोर शातिर किस्म के हैं जो खुले स्थान में खड़े वाहनों के लॉक तोड़कर चोरी करके उनके पार्ट्स बदल लेते हैं। *जिसमें अभियुक्त मो0 कफी प्रॉपर्टी डीलर एवं चोरी का मास्टर माइंड है। अभियुक्त गुलफाम वाहन को काट कर बेचता है। अभियुक्त आबिद वाहन के पार्ट्स बदलने में माहिर है एवं अभियुक्त उवैश तुलाज इंस्टीट्यूट में बीटेक का छात्र है, जो मोहम्मद कफी के साथ रहकर वाहन चोरी करता है।* अभियुक्त गणों को आज ही माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है।
*नाम तथा अभियुक्त गण*
1- मोहम्मद कफी पुत्र रौनक अली निवासी कन्हैया बिहार कारगी ग्रांट, थाना पटेल नगर, देहरादून
2- मोहम्मद उवैस पुत्र लता फतअली निवासी शांति विहार, कारगी ग्रांट, थाना पटेल नगर देहरादून।
3- मोहम्मद आबिद राव पुत्र मेहबूब राव निवासी निकट शिव मंदिर ब्रह्मपुरी थाना पटेल नगर, देहरादून मूल निवासी खान आलमपुरा, थाना जनकपुरी जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश, (मोटर मैकेनिक)
4- मोहम्मद गुलफाम पुत्र हाजी बाबू निवासी मुस्लिम बस्ती, जामा मस्जिद कारगी ग्रांट, थाना पटेल नगर, देहरादून मूल निवासी मोहल्ला कटला थाना मीरापुर, जिला मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
*अभियुक्त गण से की गई पूछताछ का विवरण*
उक्त गिरफ्तारशुदा अभियुक्त गण द्वारा पूछताछ पर बताया गया की उनके द्वारा सुनियोजित तरीके से पल्सर 220 मोटरसाइकिल को ही चोरी किया जाता है। अभियुक्त मोहम्मद कफी व मोहम्मद उवैस त्यागी अलग-अलग क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी करते हैं तथा मोटर मैकेनिक अभियुक्त मोहम्मद आबिद राव तथा कबाड़ी अभियुक्त मोहम्मद गुलफाम की मदद से चोरी गई। मोटरसाइकिल के पार्ट्स निकालकर उन्हें अन्य मोटरसाइकिल या मोटर मैकेनिक की दुकान पर आने वाले ग्राहकों की मोटरसाइकिल में लगा कर अच्छे दामों पर बेचते हैं तथा बाकी बचे सामान को कबाड़ी मोहम्मद गुलफाम कबाड़ के रूप में बेच देता है।
*बरामदगी का विवरण*
1. एक मोटरसाइकिल पल्सर 220 नंबर यू0के0-10- 8170 संबंधित मु0 अ0 संख्या 436/18 थाना पटेलनगर।
2. एक मोटरसाइकिल पल्सर 200 NS नंबर यू0के0-07BZ- 1656 संबंधित मु0 अ0 संख्या 435/18 थाना पटेलनगर।
3. एक मोटरसाइकिल पल्सर 220 नंबर यू0 पी 11AC- 3452 संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 111/18 थाना डालनवाला (जिसमें थाना डालनवाला से चोरी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बदली किए गए)
4. एक मोटरसाइकिल पल्सर 220 नंबर यू0 ए 0 07 B 6116 संबंधित मुकदमा अपराध संख्या 111/18 थाना डालनवाला (जिसमें थाना डालनवाला से चोरी गई मोटरसाइकिल के पार्ट्स बदली किए गए)
5. 04 पुलिंदा (कट्टे) जिनमें थाना डालनवाला से चोरी गई मोटरसाइकिल का इंजन व अन्य सामान है।
*पुलिस टीम*
1- श्री सूर्य भूषण नेगी, प्रभारी निरीक्षक पटेल नगर
2- वरिष्ठ उपनिरीक्षक, श्री प्रताप सिंह
3- उ0नि0 गिरीश नेगी, चौकी प्रभारी बाजार थाना पटेलनगर
4- उप निरीक्षक विवेक भंडारी
5- उप निरीक्षक मुकेश भट्ट
6- कांस्टेबल चमन कुमार
7- कांस्टेबल आशीष राठी
8- कांस्टेबल जितेंद्र कुमार
9- कांस्टेबल बृजमोहन
10- कांस्टेबल राजेश
11- कांस्टेबल राजीव




