FeaturedUttarakhand News

चुनाव संपन्न होने के बाद चलने लगा कयासबाजी का दौर।

चुनाव संपन्न होने के बाद चलने लगा कयासबाजी का दौर।

मसूरी। विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब कयास बाजी का दौर शुरू हो गया है। मुख्य राजनैतिक दल अपने प्रत्याशी की जीत तय मान रहे हैं जबकि अन्य दल इस बात का मंथन कर रहे हैं कि उनको कितना प्रतिशत वोट पड़ा होगा व आने वाले समय में पार्टी की स्थिति पर किस प्रकार का प्रभाव पडे़गा।
गत दो सप्ताह से विधानसभा चुनावों को लेकर जो गहमा गहमी चुनावी कार्यालयों में थी आज वह कहीं नजर नहीं आयी। सभी चुनाव कार्यालयों में कोई गतिविधि नजर नहीं आयी। पार्टी के कार्यकर्ता भी 15 दिनों से रात दिन एक किए थे उन्होंने भी आराम किया। लेकिन शहर में चुनाव परिणामों को लेकर कयासबाजी शुरू हो गई है। हर चौक चौराहों पर लोग कयास लगाने लगे कि इस बार किस पार्टी की सरकार बन रही है और मसूरी से कौन बाजी मार रहा है। हालांकि सभी के भाग्य ईवीएम में कैद हो गये लेकिन अब इस पर चर्चा का दौर शुरू हो गया। जो लोग कांग्रेस के पक्षकार है वह कांग्रेस प्रत्याशी की जीत सुनिश्ति बता रहे है और जो भाजपा के पक्षकार है वह भाजपा प्रत्याशी की जीत को लेकर आशान्वित हैं। हर कार्यकर्ता अपने बूथ को सर्वश्रेष्ठ बता रहा है लेकिन इसका सही आंकलन 10 मार्च को परिणाम घोषित होने के बाद ही होगा। लेकिन चुनाव के बाद गहमागहमी खत्म होने से शहर में खाली पन सा लग रहा है, जो कार्यकर्ता दिनरात एक किए हुए था अब वह अपने अंदर खालीपन सा महसूस कर रहा है व चैन की सांस ले रहा है। अब प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में कैद हो गय हैं, इस पर जितनी चर्चा की जाय वह कम होगी लेकिन परिणाम आने के बाद ही सही तस्वीर सामने आयेगी। हालंाकि कांग्रेस व भाजपा अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर आशान्वित हैं। वहीं प्रदेश स्तर पर भी चर्चा का बाजार गर्म है। कुछ लोग इस बार के मतदान को परिवर्तन के रूप में देख रहे हैं व कुछ का मानना है कि भाजपा दुबारा आयेगी व प्रदेश में सरकार बनायेगी। कांग्रेस का पक्ष रखने वालों का कहना है कि प्रदेश में हर चुनाव में जनता सरकार बदलती है और इस बार मंहगाई, गैस के दाम व चुनावी घोषणा पत्र में किए गये वायदों के चलते जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया है वहीं भाजपा के पक्षकार कहते हैं कि चुनाव में कोई भी लड़ रहा हो लेकिन मोदी फैक्टर ही जीत का मुख्य आधार होगा।
भगवान सिंह पंवार कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री नियुक्त।

मसूरी। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने पूर्व छात्र नेता व समाजसेवी भगवान सिंह पंवार को उनकी कांग्रेस के प्रति निष्ठा को देखते हुए प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने एक विज्ञप्ति जारी कर भगवान सिंह पंवांर को कांग्रेस के प्रति निष्ठा एवं संगठन के प्रति रूचि को देखते हुए प्रदेश कांग्रेस का महासचिव नियुक्त किया है। उन्होंने उम्मीद की है कि भगवान सिंह पंवार अपने दायित्वों का निर्वहन पार्टी हित में करते हुए सोनियां गांधी व राहुल गांधी के साथ ही कांग्रेस की गौरवशाली परंपरा को आगे बढाते हुए प्रदेश में कांग्रेस को मजबूत करने का कार्य करेंगें। वहीं भगवान सिंह पंवार ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, व प्रदेश नेतृत्व का दायित्व देने के लिए आभार व्यक्त किया है व विश्वास दिलाया है कि वह पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे।
सभासद गीता कुमाई ने मतदान करने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया।

मसूरी। पालिका सभासद गीता कुमाई ने शहर वासियों से मतदान करने पर विशेष आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मतदान एक महादान होता है। तथा सही मतदान करके जहां एक ओर क्षेत्र के विकास के लिए एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुन कर अपनी अहम भूमिका सुनिश्चित करते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपने क्षेत्र की जनता के लिए एक ऐसा मुखिया चुनते हैं जो उनके दुख सुख से जुड़ी प्रत्येक समस्या के लिए हर सम्भव प्रयास करता है। उन्होंने शहर की प्रबुद्ध व बुद्धिजीवी जनता पर विश्वास किया है कि उन्होंने बहुत सोच समझ कर मतदान किया होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान कुछ खट्टे मीठे अनुभव भी हुए। बहुत कुछ सीखने को भी मिला। अब चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो गई है और सभी ने अपना बहुमूल्य मत देकर इस प्रक्रिया को सफल बनाया है। जिसके लिए सभी का धन्यवाद करने के साथ साथ सभी से यह अपील भी करते हैं कि भविष्य में भी अधिक से अधिक संख्या में आकर लोक तंत्र के इस पर्व में प्रतिभाग करें। उन्होंने इस मौके पर धन्यवाद करते हैं हमारी प्यारी सी टीम, सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं मसूरी की सम्मानित जनता का जिन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व, चुनाव में प्रतिभाग किया व अपना असीम स्नेह एवं आशीर्वाद दिया। उन्होंने यह भी कहा कि मसूरी एक परिवार है इसमें मतभेद हो सकता है किंतु मनभेद नहीं। उन्होंने उन मतदाताओं का विशेष आभार किया जिन्होंने हमारे विश्वास पर विश्वास करके भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के पक्ष में मतदान किया व कहा कि हम आपको यह विश्वास दिलाते हैं कि हम आपके विश्वास को ठेस नहीं पहुंचने देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button