National NewsUttarakhand News

चैन लूट करने वाले बावरिया गिरोह के दो शातिर लुटेरे पुलिस ने किया गिरफ्तार चार पीली धातु की चैन होंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद पुलिस की बड़ी कामयाबी

पुलिस के द्वारा हिन्दी मैगजीन के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र कुमार राठौर देहरादून उत्तराखंड

*थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून*

*थाना नेहरू कॉलोनी, थाना पटेल नगर, थाना डोईवाला क्षेत्र में मोटरसाइकिल से चैन लूट करने वाले बावरिया गिरोह के दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, चार पीली धातु की चेन, हौंडा शाइन मोटरसाइकिल बरामद*

*घटना का विवरण*

अवगत कराना है कि दिनांक 13/06/19 को वादी अनूप नौटियाल निवासी लेन नंबर 2 एक्सटेंशन, मोहकमपुर, थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून द्वारा तहरीर दी गई कि उनकी माता के गले से अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों द्वारा चेन छीन ली गई है जिस सूचना पर थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
2- दिनांक 19/06/19 को वादिनी विजयलक्ष्मी भट्ट द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी पर तहरीर दी गई कि उनके गले से सरस्वती विहार, ई ब्लॉक के पास से दो बाइक सवारों द्वारा चयन छीनी गई है जिस संबंध में थाना नेहरू कॉलोनी पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
3- दिनांक 19/06/19 को थाना पटेल नगर क्षेत्र अंतर्गत श्रीमती भानु देवी के गले से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा चैन छीनी गई जिस संबंध में थाना पटेल नगर पर अभियोग पंजीकृत किया गया।
4- दिनांक 24/07/19 को थाना डोईवाला क्षेत्र के अंतर्गत भानिया वाला के पास से अज्ञात बाइक सवारों द्वारा महिला के गले से सोने की चेन छीनी गई, जिस संबंध में थाना डोईवाला पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

उपरोक्त सभी चेन लूट की घटनाओं के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद देहरादून द्वारा त्वरित घटना के अनावरण के लिए निर्देश दिया गया एवं पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा अपने पर्यवेक्षण में टीम गठित कर उपरोक्त घटनाओं के अनावरण के संबंध में समय-समय पर टीम को निर्देशित किया गया। क्षेत्राधिकारी डालनवाला महोदय के नेतृत्व में थाना नेहरू कॉलोनी पर घटनाओं के अनावरण के लिए टीम गठित की गई एवं अन्य थानों में भी अपने अपने क्षेत्र की घटनाओं के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा सभी घटनाओं के घटनास्थल के आसपास के आने-जाने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से अवलोकन किया गया एवं उक्त प्रकार की घटना को अंजाम देने वाले चेन लुटेरों के संबंध में अन्य जनपदों से जानकारी संकलित की गई। सूचना प्राप्त हुई कि बावरिया गिरोह देहरादून में सक्रिय हैं एवं चैन लूट की घटनाएं कर रहे हैं। उक्त सूचना को वरिष्ठ अधिकारियों से साझा किया एवं वरिष्ठ अधिकारियों की अनुमति प्राप्त कर थाना नेहरू कॉलोनी से दिनांक 24/25 जुलाई 2019 को मुजफ्फरनगर, शामली के लिए रवाना हुई। पुलिस टीम को कल दिनांक 25/07/19 को स्थानीय माध्यम सूचना प्राप्त हुई कि देहरादून में जो अपराधी घटनाएं कर रहे हैं, वह मोटरसाइकिल से शामली की ओर जा रहे हैं। इस पर टीम द्वारा अपराधियों को पकड़ा गया एवं जिनके पास से देहरादून में घटित चैन बरामद हुई एवं मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा बरामद किया गया। उक्त दोनों अभियुक्तों को शामली से गिरफ्तार कर थाना नेहरू कॉलोनी पर लाकर दाखिल किया गया है, जिन्हें आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्त गणों के नाम*

1- फूल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी खानपुर जाटान, थाना झिंझाना, जनपद शामली, उत्तर प्रदेश, उम्र 28 वर्ष।
2- गुलशन पुत्र राजपाल निवासी मस्तगढ़, थाना झिंझाना, शामली, उम्र 25 वर्ष।

*बरामदगी*
1- कुल चार पीली धातु की चैन
2- एक हौंडा शाइन मोटरसाइकिल

*आपराधिक इतिहास*

उपरोक्त दोनों अभियुक्त शातिर किस्म के चेन लुटेरे हैं, जिनके विरुद्ध पश्चिम उत्तर प्रदेश में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनका विवरण निम्नवत है।

*अभियुक्त फूल सिंह*
उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध कुल 12 अभियोग पंजीकृत हुए हैं। उपरोक्त अभियुक्त जनपद मेरठ, जनपद हरिद्वार, जनपद देहरादून से पूर्व में जेल जा चुका है। वर्ष 2014 में थाना सहसपुर से डकैती के अभियोग में जेल जा चुका है, थाना गंगनहर से गैंगस्टर के मामले में जेल जा चुका है। उपरोक्त के विरुद्ध कई लूट के मुकदमे दर्ज हैं।

1- मुकदमा अपराध संख्या 173/19 धारा 392/ 411 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी
2- मुकदमा अपराध संख्या 179/19धारा 392/ 411 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी
3- मुकदमा अपराध संख्या 249/19 धारा 379 /411 भादवि, थाना पटेल नगर
4- मुकदमा अपराध संख्या 156/19 धारा 392/ 411 भादवि, थाना डोईवाला
5- मुकदमा अपराध संख्या 83/14 395/ 397/ 412 भादवि, थाना सहसपुर
6- मुकदमा अपराध संख्या 70/14 थाना गंग नहर
7- मुकदमा अपराध संख्या 200/14 गैंगस्टर एक्ट, थाना गंगनहर
8- मुकदमा संख्या 154/14 धरा 392/ 411 भादवि, थाना कनखल

*आपराधिक इतिहास अभियुक्त गुलशन*

1- मुकदमा अपराध संख्या 173/19 धारा 392/ 411 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी
2- मुकदमा अपराध संख्या 179/19 धारा 392/411 भादवि, थाना नेहरू कॉलोनी
3- मुकदमा अपराध संख्या 249/ 2019 धारा 379/ 411 भादवि, थाना पटेलनगर
4- मुकदमा अपराध संख्या 156/19 धारा 392/ 411 भादवि, थाना डोईवाला

*पुलिस टीम*

1- श्रीमती जया बलूनी, क्षेत्राधिकारी डालनवाला
2- श्री दिलबर सिंह नेगी, थानाध्यक्ष नेहरू कॉलोनी
3- वरिष्ठ उपनिरीक्षक राकेश शाह
4- उप निरीक्षक राजेश सिंह
5- उप निरीक्षक पंकज तिवारी
6- उप निरीक्षक आशीष रावत
7- उप निरीक्षक जयवीर सिंह
8- आरक्षी रोशन शाह
9- आरक्षी भजन भारती
10- आरक्षी दीप प्रकाश
11- आरक्षी विजय
12- आरक्षी सुपर दास
13- आरक्षी राजेश नयाल
14- आरक्षी गंभीर सिंह

*विशेष*

अवगत कराना है कि पिछले माह देहरादून में हुई चैन लूट की घटनाओं में दून पुलिस द्वारा अथक प्रयास कर सभी चैन की घटनाओं का शत-प्रतिशत अनावरण किया गया है, जिसकी आम जनता एवं वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा प्रशंसा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button