डाकपत्थर चौकी पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जागरूकता रैली

UK/ विकासनगर
रिपोर्ट पुलिस के द्वारा हिंदी पत्रिका संवाददाता इलम सिंह चौहान
*डाकपत्थर चौकी पुलिस ने कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से निकाली जन जागरूकता रैली*
विकासनगर कोतवाली क्षेत्रार्गत डीआईजी /एसएसपी देहरादून के दिशा निर्देशानुसार त्योहारी सीजन को लेकर पुलिस द्वारा जन जागरूकता रेलिया की जा रही है लोग त्योहारी सीजन में सामान की खरीदारी करने के लिए मार्केट में आ रहे हैं भीड़ भाड़ होने एवं लोगों द्वारा बाजार में अधिक संख्या में उपस्थित रहकर खरीददारी करने को लेकर कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के सभी दुकानदारों व्यवसायियों एवं आम जनता को इस संबंध में जागरूक करने एवं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त संबंध में क्षेत्राधिकारी विकासनगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर महोदय द्वारा सभी चौकी प्रभारियों को अपने अपने चौकी क्षेत्र में आम जनता को जागरूक मार्च पास्ट कर रैली निकालने हेतु निर्देशित किया गया ।उक्त क्रम में आज दिनाँक 8.11.20 को चौकी प्रभारी उ0नि0 कुन्दन राम चौकी प्रभारी डाकपत्थर के नेतृत्व पुलिस बल द्वारा चौकी डाकपत्थर से नेहरुमार्किट होते हुई टोंस कॉलोनी, तिकोना पार्क व वापस चौकी तक मार्च पास्ट कर रैली निकाली गईं। रैली में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संबंधी स्लोगन के बैनर व तख्तियां व नारों के माध्य्म से आम जनता को जागरूक किया गया एवं दुकानदारों व व्यवसायियों को आगामी त्योहारी सीजन में भीड़भाड़ होने के संबंध में अपने अपने प्रतिष्ठानों में सोशल डिस्टेंसिंग बैनर, दुकान के आगे गोले बनवाने व दुकान पर खरीदारी करने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का शत-प्रतिशत पालन करवाने हेतु हिदायत दी गई। रैली में चौकी डाकपत्थर में नियुक्त पुलिस बल के अतिरिक्त, जल पुलिस, फायर सर्विस तथा डिग्री कॉलेज के NCC कैडेट सम्म्मलित हुये।




