FeaturedNational NewsUttarakhand News

डाकपत्थर में मां यमुना रक्षक संघ द्वारा आरटीओ सुशील कुमार को किया गया सम्मानित

UK/ विकासनगर
डाकपत्थर मे मां यमुना रक्षक संघ द्वारा आरटीओ सुशील कुमार निरंजन को किया गया सम्मानित।                 विकासनगर के डाकपत्थर में आज मां यमुना रक्षक संघ द्वारा निरीक्षण भवन डाकपत्थर में एक सम्मान समारोह में परिवहन विभाग ढलीपुर के अधिकारी आरटीओ सुशील कुमार निरंजन को सम्मानित किया गया । बताते चलें कि इस समय क्षेत्र में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह चल रहा है जो 17 जनवरी से प्रारंभ होकर 17 फरवरी 2021 को जिसका समापन होना है।

उक्त कार्यक्रम में उनके द्वारा आम जनता को सड़क सड़क सुरक्षा व परिवहन नियमों से रूबरू करवा कर उन्हें जागरूक करने का भी कार्य किया। मां यमुना रक्षक संघ द्वारा परिवहन विभाग के अधिकारी आरटीओ सुनील कुमार निरंजन को पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण कर मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप द्विवेदी द्वारा कहा गया कि परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा बहुत ही उचित और सराहनीय कार्य क्षेत्र में किए जा रहे हैं।वहीं राष्ट्रीय महासचिव पंजाब सिंह मजीठिया ने कहा कि पूर्व की भांति क्षेत्र में लाइसेंस बनाने के महा में एक बार कैंप का आयोजन किया जाना चाहिए जिससे सुलभ और साधारण प्रक्रिया के तहत लोगों को लाइसेंस बनवाना आसान हो जाए। परिवहन अधिकारी द्वारा इस सुझाव को तत्काल नोट किया गया और उन्होंने आश्वासन दिया कि इस तरह के कैंप अगर संभव हो तो लगाए जाएंगे ।

कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय महासचिव पंजाब सिंह मजीठिया द्वारा किया गया। परिवहन अधिकारी श्री सुशील कुमार निरंजन जी ने अपने अभिनंदन संदेश में सभी आए हुए लोगों को यातायात सुरक्षा के बारे में जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई और कार्यक्रम आयोजित करने के लिए संगठन का धन्यवाद प्रेषित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संदीप द्विवेदी, राष्ट्रीय महासचिव श्री सुमन चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष वाहिद कुरेशी, प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश जॉन, आकाश सैनी प्रदेश सचिव, आशीष चौहान, विजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष उमेश गुप्ता, कृष्ण कुमार, राजुल, यासीन, महिला जिला अध्यक्ष मुमताज, कार्यक्रम का संचालन पंजाब सिंह मजीठिया द्वारा किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष वाहिद कुरैशी द्वारा की गई, एंथोनी, शब्बीर, दिलशाद चौधरी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button