डाकपत्थर यमुना शरद महोत्सव 2021 कीड़ा एवं लोक सांस्कृतिक समागम को लेकर पत्रकार वार्ता

UK/ विकासनगर
इलम सिंह चौहान
डाकपत्थर यमुना शरद महोत्सव 2021 कीड़ा एवं लोक सांस्कृतिक समागम को लेकर पत्रकार वार्ता
उत्तराखंड राज्य के जनपद देहरादून के अंतर्गत विकासनगर ब्लॉक के डाकपत्थर बैराज में तृतीय विशालतम कीड़ा एवं लोक सांस्कृतिक समागम बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है जिसको लेकर यमुना वैली संगम संगठन द्वारा विकास नगर में एक पत्रकार वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी।

यमुना वैली संगम संगठन पदाधिकारियों के द्वारा इस पत्रकार वार्ता में यमुना शरद महोत्सव 2021 कार्यक्रम को लेकर कुछ तथाकथित छूटभैया नेताओं द्वारा कार्यक्रम में व्यवधान डालने की नियत से अधिशासी अभियंता अवस्थापना खंड सिंचाई विभाग डाकपत्थर को डाकपत्थर बैराज मैदान की अनुमति ना देने के लिए दबाव भी बनाया था इस बाबत इनके द्वारा एक पत्र भी दिया गया था साथ ही इसकी प्रतिलिपि विकास नगर विधायक मुन्ना सिंह चौहान को भी भेजी गई जबकि गत दिनों में विकासनगर विधानसभा के अंतर्गत क्षेत्र में इस तरह के और भी बड़े बड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।
यमुना वैली संगठन के पदाधिकारियों ने विकासनगर की जागरूक जनता से आग्रह किया कि वह तथाकथित लोगों के बहकावे में ना आएं ।यमुना वैली संगम संगठन क्षेत्र के युवाओं को खेल एवं संगीत में मौका देकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर रहा है जबकि इन व्यवधान डालने वाले लोगों को खुराफात और भ्रष्टाचार के सिवाय और कुछ नहीं आता है।
यमुना वैली संगम संगठन द्वारा आयोजित तृतीय विशाल कीड़ा एवं सांस्कृतिक महत्व 5,6,7 नवंबर 2021 से आयोजित होने जा रहा है इस विशाल खेलकूद प्रतियोगिता एवं लोक सांस्कृतिक समागम के अवसर पर राज्य सरकार की कैबिनेट एवं शासन प्रशासन के अनेक अधिकारी अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी एवं लोक सांस्कृतिक कलाकारों का प्रदर्शन डाकपत्थर बसंत महोत्सव 2021 का विशेष आकर्षण होगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा क्षेत्र युवा खेल एवं संगीत में प्रगति की ओर अग्रसर है और संगठन इसी तरह की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य आगे भी करते रहेंगे।




