डी० बी०एस PG कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव में महासचिव पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी परिवार में खुशी की लहर

ईलम सिंह चौहान संवादाता विकास नगर से………………… देहरादून डीबीएस PG कॉलेज छात्र संघ चुनाव में शिवम जोशी ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में महासचिव के पद पर विजय प्राप्त की शिवम जोशी जिला देहरादून के कालसी निवासी है उनके पिताजी का नाम सुरेंद्र दत्त जोशी माता का नाम निशा जोशी है शिवम जोशी के माता-पिता से जब बात की तो बेटे की जीत से काफी खुश है शनिवार को हुए मतदान में 1524 मतदाताओं मैं से 939 छात्र-छात्राओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया 2:00 बजे से मतगणना शुरू हुई और धीरे धीरे जीत की तस्वीर साफ होती गई और शिवम जोशी ने 34 वोट से विजय प्राप्त की अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के मनवीर नेगी ने भारी मतों से जीत दर्ज की नेगी ने एनएसयूआई के प्रत्याशी सुधांशु जोशी को हराया दूसरे साल लगातार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने डीबीएस पीजी कॉलेज में अपनी जीत दर्ज की प्रत्याशियों की जीत के बाद विजई प्रत्याशियों को शपथ दिलाई गई मुख्य चुनाव अधिकारी दिलीप शर्मा के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद सभी जीते हुए प्रत्याशियों ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होने की घोषणा की




