FeaturedUttarakhand News
तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

तीज महोत्सव में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
मसूरी। लंढौर छावनी क्षेत्र के मलिंगार के समीप तीज महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई वहीं जमकर नृत्य किया गया।
लंढौर छावनी क्षेत्र के मलिंगार के निकट एक होटल के सभागार में तीन महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया व प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। वहीं महिलाओं ने जमकर नृत्य किया।
इस मौके पर महिलाएं सोलह श्रंगार करके सजधज कर आयी थी। इस मौके पर लोक गायिका रेशमा शाह ने कहाकि उनका सौभाग्य है कि तीज कार्यक्रम में आने का उन्हें मौका मिला। उन्होंने कहा कि तीज पर्व महिलाओं के सम्मान का पर्व है। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष जब तीज का कार्यक्रम हो तो सभी महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में आये तो इसका और अधिक आनंद आयेगा। इस मौके पर कार्यक्रम की आयोजक पुष्पा पडियार ने सभी को हरियाली तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व महिलाओं के सुहाग का पर्व है जिसमें महिलाए सज सवंर कर आती है। उन्होंने कहा कि हमारे शास्त्रों में इस पर्व का बड़ा महत्व है क्योकि पार्वती ने शिव को पाने के लिए तपस्या की थी। ऐसे में जो सावन के महीने में व्रत रखता है उसकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्य ओपी उनियाल की पत्नी तनु उनियाल ने कहा कि हरेला तीज पर्व कोरेाना के कारण दो साल बाद आयोजित किया जा रहा है। व कार्यक्रम में महिलाओं ने इस पर्व को धूमधाम से मनाया व विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस मौके पर सभी को तीज पर्व की बधाई दी। इस मौके पर कमल शर्मा अनीता पुंडीर, चंद्रकला सयाना, पुष्पा पुंडीर राजेश्वरी नेगी, अनीता सक्सेना, सरिता पंवार, विजय लक्ष्मी काला सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।
Related posts:
विकासनगर व्यासी बांध से पूर्ण रुप से प्रभावित जनजातीय गांव लोहारी का 100 वें दिन भी धरना प्रदर्शन ज...
शैक्षिक उन्नति समिति ने वेबीनार ऑनलाइन के जरिए उत्तराखंड के सभी जनपदों व विभिन्न राज्यों के असिस्टें...
प्रेम नगर सर्राफा लूट काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा घटना में सम्मिलित तीन अभियुक्तों व ज्वेलरी के सा...