त्यूनी थानाध्यक्ष द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात सुरक्षा व नशे से दूर रहने एवं मतदान जागरूकता को लेकर विचार गोष्ठी आयोजित की गई

UK/ चकराता
थानाध्यक्ष त्यूनी द्वारा युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गई
देहरादून जनपद के सीमांत थाना क्षेत्रातर्गत दिनांक 20-12-2021 को उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार थानाध्यक्ष त्यूनी कृष्ण कुमार सिंह द्वारा अटल उत्कृष्ठ राजकीय इंटर कालेज त्यूनी ,कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास एवं रमसा कॉलेज के छात्र छात्राओं के साथ एक विचार गोष्ठी आयोजित की गयी
,जिसमे सभी छात्र -छात्राओ को मादक पदार्थो का सेवन न करने व अवैध व्यापार एवं यातायात सुरक्षा, साक्षरता तथा सायबर क्राईम के प्रति जागरुक किया गया और महिला अपराध एवं उत्पिडन के संबंध में भी जानकारी दी गयी साथ ही सरकार द्धारा बनायी गयी 112एप, गौरा देवी एप्प , देवभूमी एप्प ,पब्लिक आई एप से सम्बन्धित जानकारी दी गयी
और आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में मतदान को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने के सन्बन्ध मे जानकारी दी गयी । कार्यक्रम में कृष्ण कुमार सिह थानाध्यक्ष थाना त्यूनी, का0 53 सन्दीप रावत,लोकेन्द्र चौहान,
प्रदीप चौहान आदि ने प्रतिभाग किया।




