त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर सीबीआई की जांच में करें मदद:-सूर्यकान्त धस्माना।

त्रिवेंद्र सिंह रावत मुख्यमंत्री पद छोड़ अपने ऊपर लगे आरोपों की करवाएं सीबीआई जांच,
लाखी राम जोशी को सज़ा तो दे दी पर उनके आरोपों का जवाब कौन देगा-सूर्यकांत धस्माना
देहरादून: पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता लाखी राम जोशी के लैटर बम पर लाखी राम जोशी के विरुद्ध की गई कार्यवाही पर आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने बीजेपी से सवाल किया कि जोशी को बीजेपी ने सज़ा तो सुना दी परंतु उनके द्वारा जो गंभीर आरोप राज्य के मुख्यमंत्री के ऊपर लगाए गए हैं। उनका जवाब कौन देगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता जोशी ने इतने गंभीर आरोप मुख्यमंत्री के ऊपर लगाए हैं।उनका जवाब मुख्यमंत्री को स्वयं देना चाहिए किन्तु वे जवाब देने की बजाय पार्टी में आवाज़ उठाने वालों के खिलाफ कार्यवाही करवा कर उनको चुप करवाने में लगे हैं।धस्माना ने कहा कि मुख्यमंत्री पर भ्रस्टाचार के आरोप बीजीपी पार्टी का अंदरूनी मामला नहीं है। बल्कि ये राज्य की जनता के जनादेश का अपमान है, इसलिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद छोड़ कर अपने ऊपर लगे आरोपों की जांच माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल के आदेशानुसार सीबीआई से करवा कर अपने आप को निर्दोष साबित करना चाहिए।




