थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत एक स्मैक तस्कर 06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार

UK/कालसी
*थाना कालसी क्षेत्र अंतर्गत एक स्मैक तस्कर 06 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार*
कालसी । देहरादून जनपद मे एसएसपी/ डीआईजी अरुण मोहन जोशी के निर्देशानुसार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री पर रोक लगाए जाने हेतु प्रभावी कार्यवाही किए जाने संबंधी प्राप्त निर्देशों के क्रम में थाना कालसी क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु थानाध्यक्ष कालसी द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर वर्तमान में प्रचलित कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत तैयार S.O.P. के अनुसार कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया इसी क्रम में आज दिनांक 13/09/20 को अचानक चैकिंग के दौरान एक ब्यक्ति को चकराता रोड पर जोहड़ी बैंड के पास से *06* ग्राम अवैध स्मैक को मोटर साइकिल से परिवहन करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । इस सम्बन्ध में थाना कालसी पर पर धारा 8/21/60 NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को कल समय से माननीय न्यायालय पेश किया जाएगा । गिरफ्तार अभियुक्त का नाम खेम सिंह चौहान उर्फ बबलू
पुत्र स्वर्गीय मंटू सिंह निवासी ग्राम लालोऊ तहसील कालसी
हाल पता ग्राम मेहूवाला खालसा थाना विकासनगर जनपद देहरादून है जिसकी उम्र उम्र 35 वर्ष है अभियुक्त के पास से06 ग्राम अवैध स्मैक ,01 मोटर साइकिल discover no. Uk16-3662 बरामद की गई पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष गिरीश नेगी थाना कालसी ,कांस्टेबल नितिन कुमार ,कांस्टेबल गिरीश चंद ,कांस्टेबल रवि पाल ,चालक रति राम सम्मिलित रहे ।




