Nirankari News
थाना कालसी में एक महिला ने तीन तलाक के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज
UK/ कालसी
रिपोर्ट –इलम सिंह चौहान
*थाना कालसी मे एक महिला ने तीन तलाक के विरुद्ध कराया मुकदमा दर्ज*
कालसी। दिनांक 11/9/20 को देहरादून जनपद के थाना कालसी क्षेत्रान्तर्गत निवास कर रही एक महिला दवारा अपने पति आसिफ अली पुत्र शौकत अली निवासी भाऊवाला थाना सेलाकुई जनपद देहरादून्* द्वारा उसे फोन पर तीन बार तलाक कहकर तलाक देने तथा पति व अन्य ससुरालवालों द्वारा गाली गलोज , मारपीट व दहेज की मांग कर जान से मारने की धमकी देने सम्बन्धी तहरीर थाना कालसी पर दी गई ।पीडिता की तहरीर के आधार पर तत्काल धारा 498ए, 323,504, 506 भादवि वह 3/4 मुस्लिम महिला (विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा) अधिनियम 2019 व 3/4 दहेज अधिनिमय के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है ।




