FeaturedNational NewsUttarakhand News
देहरादून,कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से चक्खु मोहल्ला के इंद्रा कॉलोनी में हुए नुकसान का निरीक्षण करते क्षेत्रीय विधायक खजान दास।

देहरादून,12 अगस्त को तेज बारिश से जहां पूरे उत्तराखंड में जगह-जगह नुकसान हो रहा है।वहीं देहरादून में चक्खु मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी में कई जगह नुकसान हुआ है।और पुस्ता बहने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।कई घरों में पानी भरने से सामान का नुकसान हो गया है।जबकि राजपुर विधान सभा विधायक खजान दास मौके पर पहुंचे और वहाँ के लोगों से जानकारी ली और बारिश से हुए नुकसान का जायजा लिया।इस मौके पर जयपाल बाल्मीकि,चिंटू पंवार,व क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।



