देहरादून,छोटी सी दुनिया संस्था के सदस्य जरूरत मन्दो के लिए खाना बनाते।

“पुलिस के द्वारा”हिंदी मैगजीन के संवादाता दीपक सैलवान,
देहरादून, आज रविवार को भी छोटी सी दुनिया सामाजिक संस्था ने बेसहारा एवं जरूरतमंद लोगों की मदद मेँ विगत 43 दिनो से लगी हुई है। संस्था द्वारा आज भी देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों मेँ लगभग छ:सो लोगों को भोजन वितरण क़िया गया।संस्था के नवनीत सेठी द्वारा जानकारी दी गयी कि संस्था जनता को लोक डाउन के दिन से ही जरूरतमंदो को भोजन मुहैया करवा रही है।ताकि कोई भूखा ना रहे।संस्था द्वारा जरूरतमंद लोगों राशन वितरण भी क़िया जा रहा है।उन्होने बताया कि संस्था के कार्यकर्ता लक्खीबाग स्थित गेस्ट हाउस मेँ भोजन तैयार कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों जैसे हरभजवाला,पीत्थुवाला,चन्द्रबनि,देवकी कॉम्पलेक्स,ट्रांसपोर्ट नगर,एवं पटेल नगर स्थित रैन बसेरा,अग्रवाल धर्मशाला,झंडा साहेब एवं दिहाड़ी मजदूर वर्ग व बाहरी प्रदेशों के फंसे लोगों को भोजन मुहैया करा रहे है। इस मौके पर संस्था के विजय राज,नवनीत सेठी,नरेन्द्र लूथरा,नरेश गर्ग,संजय गर्ग,अर्पित,आशीष,गौरव,लक्ष्मी राज,मीनू,रोशनी एवं मंजू आदि सहयोग कर रहे हैं।