FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून,जरूरत मन्दो के लिए खाना बनाते छोटी सी दुनिया,चेरी टेबल के सदस्य।

“पुलिस के द्वारा”हिंदी मेगजीन के संवाददाता दीपक सैलवान

देहरादून,शनिवार 2 मई को छोटी सी दुनिया चेरिटेबल ट्रस्ट सेंकडो लोगों की सेवा कर रही है।कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन के इकतालीसवें दिन भी छोटी सी दुनिया चेरी टेबल की और से देहरादून के विभिन्न क्षेत्रों मेँ जाकर लगभग छ:पचास जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया गया। जिसमें पटेल नगर एवं ट्रांसपोर्ट नगर,रन बसेरा,सहारनपुर रोड, कावली गांव,हरभजवाला,पित्थुवालाचण्द्रबनी,झंडा साहेब,देवकी कॉम्पलेक्स,दिहाड़ी मजदूर वर्ग,बेसहारा लोग एवं विभिन्न स्थानों मेँ फंसे बाहर से आए हुए लोगों को भोजन मुहैया करवाया गया।संस्था द्वारा जरूरतमंद परिवारों को उनकी जरूरत के अनुसार सूखा राशन भी उपलब्ध करवाया गया।संस्था की ओर से भरसक प्रयास है कि हर जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा जाए और उनकी हरसंभव मदद की जाए जिसमें संस्था को कार्यकर्ताओं की मेहनत से सफलता भी मिल रही है। संस्था का उददेश्य है कि कोई भी भूखा ना रहें।चेरी टेबल के अध्यक्ष ने कहा कि नर सेवा नारायण सेवा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button