पहाड़ी क्षेत्रों के लिए पीएसआई ने एनएपीएसआर को भेंट करे 250 सेनिटाइजर देहरादून,लोक विज्ञान संस्थान (प्यूपल साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून) एवं स्वराज अभियान ने पहाड़ी क्षेत्रों मे कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 250 सेनिटाइजर एनएपीएसआर को भेंट करे हैं।ज्ञात हो कि इस साल की सेनिटाइजर की पहली खेप के रूप मे कुछ दिन पहले ही नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स(एनएपीएसआर) को 50 सेनिटाइजर भेंट करे थे जो कि जरूरतमन्दों को निःशुल्क भेंट की जाने थे।एनएपीएसआर के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरिफ खान ने बताया कि कोविड 19,जो की एक वैशविक महामारी के रूप में उभरकर सामने आयी है जिससे विश्व के लगभग सभी देश संक्रमण की मार झेल रहे है| इसी संक्रमण से देश की पूरी मानव जाति को सुरछित करने के लिए सरकार के साथ साथ कई सामाजिक संस्था भी जरूरतमंद, मजदूर विधवा विकलांग बेशहारा लोगो की मदद के लिए आगे आये। में *लोक विज्ञान संस्थान (पियुपल साइंस इंस्टीट्यूट देहरादून) एवं स्वराज अभियान ने अपनी सामजिक ज़िम्मेदारी को निभाने का प्रयास करते हुए संस्था के इक्यूएमजी विभाग के वैज्ञानिक डॉ अनिल गौतम, इक़बाल अहमद,प्रेम नारायण,राम सेवक जी के द्वारा हैण्ड सैनिटाइजर बनाया गया तथा समाज में फ्री वितरित करने के लिए नेशनल एसोसिएशन फ़ॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट राइट्स (NAPSR) को 250 सेनिटाइजर मुहैया कराई गई हैं जिनको एनएपीएसआर द्वारा पहाड़ी क्षत्रों मे मास्क व कोरोना किट के साथ जरूरतमंदों को निःशुल्क वितरित की जाएंगी पिछले साल भी पीएसआई द्वारा लगभग 5000 सेनिटाइजर उपलब्ध कराए गए थे जिनका वितरण स्वास्थ्य कर्मचारियों,सफाई कर्मचारियों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों एवं फ्रंट लाइन मे काम कर रहे योद्धाओं मे किया गया था।