देहरादून,पृथ्वी नाथ मंदिर के रविन्द्र पूरी जी महाराज ने कोरोना योद्धा सोनिया पन्त को सम्मानित किया।

“पुलिस के द्वारा” हिंदी मेगजीन के संवाददाता दीपक सैलवान
देहरादून,आज मई को परम पूज्य श्री श्री 108 रविंद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में जरूरतमंदों की सहायतार्थ खाने के पैकेट श्री पृथ्वी नाथ मंदिर सेवा दल द्वारा पुलिसकर्मियों को सुपुर्द किए गए। पुलिसकर्मियों द्वारा वह पैकेट जहां जरूरतमंदों को आवश्यकता थी उस क्षेत्र में जाकर वितरित किए गए,आज नोडल अधिकारी ने किया किचन का निरीक्षण सेवादल के अभिषेक अग्रवाल व संजय गर्ग द्वारा अवगत करवाया गया,कि आज दिन में नगर निगम उपायुक्त वर्तमान में प्रशासन द्वारा आपदा में नोडल अधिकारी की दायित्व का निर्वहन कर रहे सोनिया पंत जो जनपद देहरादून के जरूरतमंदों के खाने की व्यवस्था देख रहे हैं।मंदिर में आई जहां उन्होंने सर्वप्रथम श्री पृथ्वीनाथ जी के दर्शन कर जलार्पण किया और इस महामारी की शांति के लिए प्रार्थना की इसके पश्चात उन्होंने किचन में जाकर निरीक्षण किया तथा सेवादारों से जरूरतमंदों के खाने में प्रयुक्त हो रही खाद्य सामग्री के विषय में जानकारी मांगी इस अवसर पर उन्होंने जो जरूरतमंदों को खाना जा रहा है वह खाना प्रसाद स्वरूप ग्रहण कर स्वयं गुणावता की जांच की और संतुष्ट पाकर उन्होंने विशेष रूप से सेवादल का साधुवाद किया उन्होंने कहा की वर्तमान में सेवादल ही एक ऐसी संस्था है,जो प्रथम लोकडाउन से वर्तमान लोकडाउन तक जरूरतमंदों को खाने की सेवा निरंतर प्रदान कर रहा है,और जिनके भोजन में कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है।इस अवसर पर सेवादल द्वारा कोरोना योद्धा के रूप में सोनिया पंत को दिगंबर भागवत पुरी एवं अन्य सेवादारों की उपस्थिति में माता रानी की चुनरी,नारियल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।और उनकी सेवा के लिए उन्हें साधुवाद भी किया,इस अवसर पर दिगंबर दिनेश पुरी प्रमुख अध्यक्ष अशोक अग्रवाल अभिषेक अग्रवाल,अनुराग गुप्ता,विकी गोयल,प्रवीण बंसल,नवीन गुप्ता,गिरधर शर्मा,तुषार बंसल,दीपक मित्तल,राकेश मित्तल,बीनू अखिल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




