FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून आईएम में परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात रहेगा डाइवर्ट परेड के दौरान आईएमए की और कोई भी यातायात नहीं जाएगा आईएमए की तरफ जीरो जॉन रहेगा

देहरादून यातायात दिनांक 08.06.2021 को समय प्रातः 05.15 बजे से 11.00 बजे तक आईएमए परेड कार्यक्रम के दौरान यातायात डाइवर्ट प्लान निम्नवत रहेगा पासिंग आउट परेड के दौरान देहरादून जाने वाले यात्रीगण रूट को देख कर ही घर से निकले क्योंकि पासिंग आउट परेड चल रही है इस कारण रूट डायवर्ट रहेगा घर से निकलते वक्त समय का ध्यान रखें और यातायात के नियमों का पालन करें कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए जरूरी हो तो घर से निकले नहीं तो घर में सुरक्षित रहे पुलिस ने बनाई पूरी व्यवस्था चप्पे-चप्पे पर नजर रहेगी पुलिस निभा रही है अहम भूमिका

1- परेड के दौरान आईएमए की ओर कोई भी यातायात नहीं जायेगा तथा आईएमए की तरफ जीरो जोन रहेगा।

2- बल्लूपुर से आने वाले समस्त यातायात रांगणवाला चौकी आईएमए के पास से डायवर्ट कर मीठी बैरी से होकर प्रेमनगर की ओर मुख्य मार्ग पर जा सकेगा।

3- प्रेमनगर की ओर से आने वाले यातायात को आईएमए एमटी सेक्शन गेट की ओर डाइवर्ट कर रांगणवाला बैरियर की ओर निकाला जायेगा। उक्त यातायात रांगणवाला बैरियर से बल्लूपुर पण्डितवाडी की ओर जा सकेगा।

4- विकासनगर की ओर से आने वाले भारी वाहनों को हर्बटपुर चौक से धर्मावाला चौक की ओर डाइवर्ट किया जायेगा। उक्त यातायात धर्मावाला चौक से शिमला बाई पास होते हुए शहर की ओर आ सकेगा।

5- सेलांकुई / भाऊवाला से आने वाले समस्त वाहनों को धूलकोट तिराहे से सिंघनीवाला होते हुये नया गांव की ओर भेजा जायेगा

6- देहरादून से विकासनगर हर्बटपुर होते हुए दिल्ली जाने वाले भारी वाहनों को शिमला बाईपास से डाइवर्ट कर विकासनगर धर्मावाला की तरफ भेजा जायेगा।

7- देहरादून की ओर से विकासनगर जाने वाले समस्त यातायात को बल्लूपुर से बल्लीवाला होते हुए जीएमएम रोड होते हुए कमला पैलेस की ओर से शिमला बाईपास की ओर निकाला जायेगा। उक्त यातायात शिमला बाईपास से विकासनगर की ओर जा सकेगा।

8- समस्त भारी वाहनों को पूर्णतः हर्बटपुर, शिमलाबाईपास चौक तथा बल्लूपुर चौक से जीएमएस रोड की ओर डायवर्ट किया जायेगा ।
अतः आमजन से अपील है, कि असुविधा से बचने के लिए चौपहिया वाहनों का प्रयोग कम से कम करते हुये दोपहिया वाहनों का प्रयोग करें, यातायात व्यवस्था बनाने रखने में जनपद पुलिस को अपना सहयोग प्रदान करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button