देहरादून आज आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में दर्जनों लोगों ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन

देहरादून 24 जनवरी फिर बढा आप पार्टी का कुनबा,दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन कई लोग हुए आप में शामिल कहा पार्टी के साथ मिलकर करेंगे प्रदेश के विकास के लिए काम – सुबर्धन शाह,बुद्विजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष कंग्रेस बीजेपी से परेशान है जनता,आप पर जनता जता रही है। पार्टी के प्रदेश कार्यालय में बुद्विजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबर्धन शाह और आप प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण के नेतृत्व में कई लोगों ने आप पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उन्हें विधिवत टोपी पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान बुद्विजीवी प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबर्धन शाह ने सभी लोगों का आप पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें दिल्ली में हुए अभूतपर्वू कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों पर ही जमकर निशाना साधते हुए कहा कि आज दोनों ही पार्टियों से लोग परेशान हो चुके हैं।पहले लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था।लेकिन अब आप पार्टी प्रदेश में नया विकल्प बनकर तेजी से उभर रही है,जिसमें लोगों के जुडने का सिलसिला लगातार जारी है।उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल को 4 वर्ष हो चुके हैं,लेकिन सरकार अपने कार्याकाल की कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि बताए।समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं, लेकिन सरकार समस्याओं का समाधान नहीं कर रही है। उन्होंने कहा सडक,बिजली,पानी,स्वास्थय,शिक्षा ये मूलभूत सुविधाएं आज तक लोगों को प्रदेश में ठीक प्रकार नहीं मिल पा रही हैं। जिससे सरकार की मनोदशा का पता चलता है।वहीं आप उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि, उन्होंने लगभग 30 वर्ष बीजेपी को दिए लेकिन जिस विकास की उन्हें उम्मीद थी ,राज्य आज भी उससे कोसों दूर है। आज भी पहाडों में पहाड जैसा जीवन लोग जीने को मजबूर हैं। लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है,जब लोगों ने अपना मन बना लिया है कि प्रदेश में आप पार्टी ही विकास की गंगा बहा सकती है। इसीलिए लगातार लोग निस्वार्थ भाव से पार्टी में शामिल हो रहे हैं,और पार्टी आने वाले चुनावों में लोगों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरेगी। इस दौरान सीमा कश्यप,राजेन्द्र,दीपक सैलवान,डाॅ अंसारी,वैभव धारीवाल मौजूद रहे।पार्टी में शामिल होने वालों में आदिल,राकेश,शाहीन,तारा देवी,डाॅ श्रुति वर्मा,हिमांशु,रेनू कटारिया,अनवर,सरताज,कुलविंदर,सुशील,राजकुमार आदि सहित कई लोग शामिल हुए।