देहरादून, आज आम आदमी पार्टी ने नगर-निगम में मलिन बस्तीयों को मालिकाना हक दिए जाने को लेकर मुख्य नगर अधिकारी को दिया ज्ञापन।

देहरादून, आज आम आदमी पार्टी ने नगर -निगम में मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने को लेकर मुख्य नगर अधिकारी को सौंपा ज्ञापन। आप पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान ने सेंकड़ो लोगो के साथ नगर-निगम में मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिए जाने के संबंध में जोर-दार प्रदर्शन करते हुए मुख्य नगर अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
दीपक सैलवान ने जन समस्याओं को लेकर मुख्यनगर अधिकारी से मलिन बस्तियों को मालिकाना हक दिया जाने कि मांग कि सैलवान ने ये भी कहा कि नदी नालो पर पुस्ते का निर्माण कार्य किया जाये।जिससे कि वहाँ के क्षेत्रवासी खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।
टूटी-फूटी सड़क व नालियों को बनाया जाये जिससे होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकें। व साफ सफाई व्यवस्था दुरुस्त कि जाये।आप नेता वरिष्ठ नेता दीपक सैलवान ने कहा कि अगर नगर निगम जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा नहीं करता है तो आप पार्टी धरने प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगी।
प्रदर्शन के दौरान आप वरिष्ठ नेता विनय राणा,आप नेत्री ममता सैलवान, यूथ विंग राजपुर विधानसभा सभा उपाध्यक्ष मीनू राणा, आप नेत्री शिवानी गॉड, शम्मी खान,आप नेत्री संध्या चौटाला,प्रतिमा, सुनीता फिरदोस,अर्शी, शबनम, सलमान, लक्ष्मी राय,बूथ अध्यक्ष रामिंन्द्र सिंह, सुमित शर्मा, सुरजीत सिंह, देवेंद्र गॉड, स्वाति,प्रकाश, जय प्रकाश, कमल,श्याम लाल यादव,शहनवाज, गीता थापा, रोज मेरी,आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।




