देहरादून, आज आर्य नगर स्तिथ धर्मशाला में आशा वर्कर व सफाई कर्मचारियों सम्मानित किया।

देहरादून,आज आर्य नगर स्थित धर्मशाला में,मोहल्ले के प्रधान जसवीर सिंह जसू ने अपने पिता स्वर्गीय लाल सिंह प्रधान की याद में कोरोना महामारी के चलते अपनी जान की परवाह करे बगैर लोगो की सेवा में लगे हैं।उन लोगों को जैसे आशा वर्कर,सफाई कर्मचारियों, को फूलमाला पहना कर व गिफ्ट पैकेट देकर सम्मानित किया।सम्मान समाहरोह में मुख्य अतिथि राज्य सफाई कर्मचारी आयोग उत्तराखंड के चेयरमैन अमी लाल बाल्मीकि ने कहा कि कोरोना के इस दौर में हर समाज के लोग एक दूसरे की मदद कर रहे हैं।और ऐसे ही एक दूसरे का साथ देना होगा तभी कोरोना से जीत सकेंगे।वहीं विशिष्ठ अतिथि सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल बाल्मीकि ने कहा कि सफाई कर्मी व आशा वर्कर भी जनता की सेवा में कोई कमी नही छोड़ रहे हैं।अपनी सेवा का पूरी तरह निर्वहन कर रहे हैं।व क्षेत्रीय पार्षद योगेश घाघट ने भी अपनी बात को रखते हुए कहा कि जबसे लोक डाउन लगा है।वो अपने क्षेत्र में हर जरूरत मन्द की जरूरत को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं।वहीं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण चौहान ने कहा कि बाल्मीकि जमाज हमेशा से देश की सेवा करता आया है।और इस कोरोना महामारी में तो सफाई कर्मचारियों को जो कोरोना योद्धा का सम्मान मिला है वो जमाज के लिए बहुत तारीफे काबिल है।अल्पसंख्यक आयोग के जिला संयोजक मंसूर खान ने कहा कि कोरोना कोविड 19 ने सब की कमर तोड़ दी है,लेकिन फिर भी हमारे देश मे जाती धर्म को छोड़ कर एक दूसरे की मदद के लिए आगे आकर मदद की,उन्होंने ये भी कहा कि अगर ऐसे ही करते रहेंगे तो आपस में भाई चारा बना रहेगा।इस सम्मान समारोह मोहम्मद कादिर,पूर्व पार्षद संदीप पटवाल,जसवंत वेद,व क्षेत्र की सम्मानित मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




