देहरादून आज विधानसभा सत्र के दौरान आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधानसभा कूच करते हुये गिरफ्तारी दी।

देहरादून, आज 23 सितम्बर को आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सत्र की सुरक्षा के लिए लगाए गए चारो बेरिकेटिंग पर हल्ला बोल दिया।और भाजपा की केंद्र सरकार जो कि किसान विरोधी नीतियों पर काला कानून पास कर रही है।
उसके विरोध में आम आदमी पार्टी ने विधानसभा सत्र के पहले दिन ही अपनी ताकत दिखाते हुए विधानसभा के चारो और लगे बेरिकेटिंग पर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए हल्ला बोल दिया जिसमें पुलिस प्रशासन के साथ धक्का-मुक्की के साथ बेरिकेटिंग तोड़ने का प्रयास किया।
जबकि डिफेंस कालोनी की और बेरिकेटिंग पर प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर ने कार्येकर्ताओं सहित गिरफ्तारी दी गिरफ्तारी में प्रदेश के युवा नेता मैक्सवेल डोलन,राजीव चौधरी,रेक्स डोलन,हेमा भंडारी,अमन चौधरी,अंकुर कीरवान, अंकित,मेहरा,ऋषभ,व दूसरी तरफ रिस्पना पर रविन्द्र आनंद,विशाल चौधरी,रजिया बेग,सुनील गागट,दीपक सैलवान ममता सैलवान,संजय भट्ट,ममता सैलवान,आशीष,तुषार सैलवान,मखन सिंह, बिट्टू सिंह बरेली, बिट्टू,दीपांश, सुमित,प्रिंस,अर्णव, निखिल,लक्की,गुरप्रीत,करन,लव,शुभम,स्टीफन,लखन,आदि,अर्जुन,आकाश,रोनक,आयुष,सूद,अभिषेक,सेंडी, निखिल चावल,विनायक,यश सचदेव,उमा सिसोदिया,सिमा कश्यप,विक्की आनन्द,डिम्पल सिंह,हिमांशु पुंडीर आदि सेंकडो की संख्या में विधानसभा कूच किया।