देहरादून, आज सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटे जाने के विरोध में नगर निगम आयुक्त को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।

देहरादून 10 जून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में कोंग्रेस के एक प्रतिनिधि मण्डल ने नगर निगम आयुक्त से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन प्रेषित करते हुए सफाई कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने सम्बन्धी आदेश वापस लेने एवं महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य करवाये जाने का आग्रह किया।नगर आयुक्त को सौंपे ज्ञापन में महागनर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा कि नगर निगम प्रशासन द्वारा कोरोना महामारी के चलते नगर निगम के सफाई कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के आदेश जारी हुए है,जो कि सफाई कर्मचारियों के साथ अन्याय है।उन्होंने कहा कि जिन सफाई कर्मचारियों ने वैश्विक महामारी कोरोना की विभीषिका में अपनी व अपने परिवार की जान जोखिम में डालते हुए नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का पालन किया, परन्तु नगर निगम प्रशासन द्वारा उन्हें पारितोषिक एवं प्रोत्साहन राशि दिये जाने के बजाय उनका एक दिन का वेतन काटा जा रहा है जो कि तर्क संगत नहीं है। कांग्रेस पार्टी नगर निगम प्रशासन के इस निर्णय का विरोध करती है।और यदि इसके बावजूद इनका वेतन काटा गया तो महानगर कांग्रेस कमेटी आन्दोलन को मजबूर होगी।उन्होंने यह भी कहा कि देहरादून में कोरोना महामारी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।तथा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन का कार्य नहीं हो रहा है।जिससे महामारी के और तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है।जिन क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन की अत्यधिक आवश्यकता है उनमें परम विहार,शास्त्री नगर,कान्छी मोहल्ला, मच्छी तालाब,द्रोणपुरी, गोविन्दगढ़ की गलियां, बल्लूपुर विजय पार्क, गांधी ग्राम,पटेलनगर, नेहरू काॅलोनी,नवादा, टर्नर रोड़,कौलागढ़, चक्की टोला,संजय काॅलोनी आदि कई आवादी वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन नहीं हो पाया है। उन्होंने नगर आयुक्त से मांग की कि नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के एक दिन के वेतन काटने सम्बन्धी निर्देश वापस लेने के साथ ही उपरोक्त क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन करवाया जाना सुनिश्चित करवाया जाय।उन्होंने नगर आयुक्त से महानगर के विभिन्न क्षेत्रों की लाईट व्यवस्था एवं सफाई व्यवस्था दुरूस्त करवाये जाने का भी अनुरोध किया।ज्ञापन देने वालों में पूर्व विधायक राजकुमार,सोमप्रकाश वाल्मीकि प्रदेश सचिव, पूर्व नेताप्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल,पार्षद अर्जुन सोनकर,रमेश कुमार मंगू,नीरज नेगी आदि शामिल थे।