देहरादून उत्तराखंड राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य जयपाल बाल्मीकि ने सफाई कर्मचारियों के लाइफ इंश्योरेंस करने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

सफाई कर्मचारी आयोग ने किया मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का किया आभार प्रकट।
देहरादून,आज सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य जयपाल बाल्मीकि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को बधाई देते हुए आग्रह किया था कि प्रदेश के समस्त सफाई कर्मचारी कोरोना महामारी काल में अपनी जान की परवाह किए बगैर निरंतर प्रदेश की जनमानस को स्वच्छता मोहिया कराने में एक योद्धा के रूप में इस महामारी को हराने के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं।उक्त कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा हेतु बीमा पॉलिसी कराने के लिए आयोग निरंतर प्रयासरत रहा आज माननीय मुख्यमंत्री जी प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश के सफाई कर्मचारियों का बीमा पॉलिसी करने जा रही है जिसकी शुरुआत नगर निगम देहरादून के 2000 सफाई कर्मियों की सूची शासन को भेज दी गई है जिसमें स्थाई,मोहल्ला स्वच्छता समिति,नाला गैंग,रात्रि कर्मचारी शामिल है।जिसके लिए आयोग प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय त्रिवेंद्र सिंह रावत का धन्यवाद व आभार प्रकट करता है,जयपाल बाल्मीकि ने नगर-निगम देहरादून के महापौर सुनील उनियाल गामा का आयोग तहे दिल से आभार प्रकट करता है,इसी के साथ आयोग द्वारा समय-समय पर सरकार से आग्रह करता आया हैकि प्रदेश के समस्त दैनिक सफाई कर्मचारियों को नियमित किया जाए नियमित करने में सरकार को कहीं कठिनाई आती हो तो इनको समान कार्य का समान वेतन दिया जाए। उन्होंने कहा कि आयोग व प्रदेश का वाल्मीकि समाज सफाई कर्मचारी वर्ग ने मुख्यमंत्री का धन्येवाद पकट किया।




