देहरादून चोरी का पुलिस ने किया 24 घंटे के अंदर खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

देहरादून थाना रायपुर, जनपद 24 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, दो अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद दिनांक 26-01-2021 को वादी सुभाष पंत पुत्र दयानंद पंत निवासी ग्राम पज्याना थाना थलीसैण जिला पौड़ी गढ़वाल के द्वारा थाना हाजा आकर एक लिखित तहरीर दी गई कि दिनांक 25-1-2021 को मैं अपने निजी काम से तपोवन रोड की तरफ गया था युवा केंद्र नदी के पास मैंने अपना पर्स व बेल्ट रखकर पास में ही नदी किनारे शौच के लिए गया तो तभी दो लड़के स्कूटी में आए और मेरा पर्स चोरी कर ले गये | प्राप्त तहरीर के आधार पर तत्काल थाना हाजा पर मु0अ0सं0-41/21 धारा-379 आईपीसी बनाम अज्ञात दर्ज किया गया| उक्त घटना के शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय के कुशल निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर महोदया एवं क्षेत्राधिकारी नेहरू कालोनी महोदया के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रायपुर महोदय के द्वारा सादा वस्त्रों एवं वर्दी में दो टीमों का गठन किया गया एक गठित टीम के द्वारा घटनास्थल के आसपास आने जाने वाले मार्गो पर चौक चौराहों, दुकानों, होटलों एवं अन्य प्रतिष्ठानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक किया गया टीम के द्वारा लगभग 50 कैमरों की सीसीटीवी फुटेज को चेक किया गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया । दिनांक 26/01/2021 को मुखबिर खास की सूचना पर अभियुक्त गण 1- राहुल कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी 122 डीएल रोड अजय डेहरी वाली गली, थाना डालनवाला, देहरादून उम्र 24 वर्ष 2- इंद्रपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारा वाली गली करणपुर थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 32 वर्ष को मय स्कूटी नम्बर UK07DG- 2363 व चोरी का पर्स जिसमें वादी के पैसे व आधार कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त, राहुल कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी 122 डीएन रोड अजय डेरी वाली गली, थाना डालनवाला, देहरादून, उम्र 24 वर्ष, इंद्रपाल सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी गुरुद्वारा वाली गली करणपुर, थाना डालनवाला देहरादून, उम्र 32 वर्ष।
बरामदगी, चोरी किया गया पर्स, आधार कार्ड व नगदी,अभियुक्त राहुल पूर्व में एनडीपीएस के केस में थाना डालनवाला से जेल जा चुका है।
पुलिस टीम, उ0नि0 राजेन्द्र कुमार कानि0 सुनील पंवार,कानि0 महेश




