देहरादून, पटेल नगर बाल्मीकि मन्दिर में सभी कोरोना योद्धाओं को सम्मानित करते अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ।

देहरादून,पटेल नगर के सामुदायिक भवन भगवान वाल्मीकि जी के मंदिर प्रांगण में कोरोना महामारी में अपनी जान की बाजी लगा कर समाज को सुरक्षा प्रदान करने वाले कोरोना यौद्धाओं का सम्मान अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ द्वारा क्षेत्र के सम्मानित विधायक हरबंश कपूर (मुख्य अतिथि) द्वारा कराया गया।संघ के प्रदेश अध्यक्ष विशाल बिरला ने बताया कि क्षेत्र को संक्रमण मुक्त रखने के लिए निरन्तर कार्य कर रहे सफाई कर्मी व आशा वर्कर्स,आंगनवाड़ी कार्यकत्री एवं पटेल नगर पुलिस इंचार्ज का सम्मान क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित क्षेत्र के सम्मानित गणो द्वारा किया गया। विधायक हरबंस कपूर,विशाल बिरला,अमित कुमार ने सफाई नायक,विनय कुमार,पटेल नगर थाना इंचार्ज नवीन जोशी,आशा वर्कर में सीनियर कर्मी पार्षदा अमिता सिंह का बुके व माला भेंट कर क्षेत्र की और से विधायक हरबंस कपूर साहब सम्बोधन में कहा कि अभी बीमारी खत्म नही हुई है।हमे अपने दैनिक जीवन मे कोरोना के साथ सुरक्षा के कदम उठाते हुए जीवन व्यतीत करना है।हमे सरकार द्वारा दी जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करना होगा। हम सबके सामूहिक प्रयास से ही कोरोना से जीता जा सकता है।इंस्पेक्टर नवीन जोशी ने भी विशेष हिदायत देते हुए समझाया कि सफाई कर्मी व कोरोना वारियर्स से द्वेष न करें इनको इनका कार्य करने दे इन सभी साथियो को सहयोग करें।यदा कदा सफाई कर्मियों के कूड़ा डालने पर लोगो की झड़प की खबरें आरही है।जो कि गलत है। वह हम सब की सुरक्षा हेतु अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं।इन्हें सम्मान की दृष्टि व सहयोगात्मक रवैये से देखा जाना जरूरी है।जोशी ने क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ता जिन्होंने गरीबो को भोजन,राशन किट व अन्य सहयोग में उल्लेखनीय भूमिका निभाई ऐसे केशव कल्याने,संजय कुमार,शंकर व कुणाल का फूल माला पहना कर उत्साह वर्धन किया।रामकुमार चौटाला,प्रमुख महासचिव,अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ ने अवगत कराया कि सफाई कर्मियों को कम से कम 15000 प्रोत्साहन भत्ता व प्रतिमाह सेलरी में भी 5000 रुपये प्रतिमाह का वेतन बढ़ाया जाने की मांग उनके द्वारा सरकार से की गई है।चौटाला ने अवगत कराया की ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने व सभी को नियमित कराने को संघ संकल्पबद्ध है।अमित छाछर ने सभी कोरोना योद्धाओं का फूल माला,मास्क, फ्रूटी,बिस्कुट व सेनिटाइजर बाँट कर सभी का सम्मान किया। प्रत्येक कर्मचारी के बच्चों के लिए भी मास्क दिए गए।विशाल बिरला ने कार्यक्रम की अध्यक्षकता कर रहे वरिष्ठ समाजसेवी मुगनचन्द ,जगदीश प्रधान गोविंद मोहन,अर्चना,आनंद,बबलूबंसल,सुमित पांडे,पूजा,अशोक वर्मा,काकू,संतोष ठाकुर,दीपक बंसल का कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने व कोरोना वारियर्स का मनोबल बढ़ाने हेतु आभार व्यक्त किया।बिरला ने विधायक हरबंश कपूर व भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। कार्यक्रम मे क्षेत्र के लोग भी उपस्थित रहें।




