FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून, भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधायक खजान दास का जन्मदिन मनाते भाजपाई।

देहरादून,आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजपुर विधायक खजान व प्रदेश उपाध्यक्ष खजान दास का जन्म दिन मनाया गया।जन्म दिन के शुभ अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मौजूद रहे।बंशीधर भगत ने बताया कि विधायक खजान दास लोकप्रिय विधायक हैं।और अपने क्षेत्र में जनता सेवा के लिए ततपर रहते हैं।जन्मदिन पर मुख्यमंत्री के ओ,एस,डी धीरेंद्र पंवार ने विधायक खजान दास को जन्मदिन की बधाई दी और कहा कि विधायक खजान दास ने लोक डाउन से ही क्षेत्र में जरूयत मन्दो की मदद की है।सभी जरूरत मन्दो को समय-समय पर सूखा राशन व जरूरत का हर सामान वितरित किया।जन्मदिन के मौके पर राष्ट्रीय बाल्मीकि क्रांति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने भी विधायक खजान दास को बधाई दी।इस अवसर पर धर्मपाल गाघट,विशाल बिरला,सोनू गहलोत,पार्षद विशाल कुमार,मदन बाल्मीकि,राजीव राजोरिया आदि शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button