FeaturedNational NewsNirankari NewsUttarakhand News
देहरादून, राजपुर विधानसभा में ‘आप’नेता दीपक सैलवान ने जरूरत मन्दो तक पहुंचाया कच्चा राशन।


दीपक सैलवान ने बताया कि जब वे जरूरतमंदों को राशन देने गए तो उन लोगों ने भरी आंखों से ये कहा कि भईया हमने कई नेताओं से मदद मांगी लेकिन किसी ने मदद नही करी लेकिन आपके आने से हमें बहुत खुशी हुई है कि कुछ दिनों तक हम पेट भर कर रोटी खा सकेंगे।
राशन वितरण के दौरान सैलवान ने कहा कि इस मुहिम में सहयोग करने वालो का विशेष आभार व्यक्त किया। ‘आप’राजपुर विधानसभा संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में लोक डाउन से लोगो का जीना मुहाल हो गया है।
वहीं आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में कुछ ना कुछ जनता के हित में कार्ये कर रही है।उन्होंने कहा कि जैसे की ‘आप’नेता दीपक सैलवान ने जरूरतमन्दो तक कच्चे राशन की किट लोगों तक पहुंचाने का काम किया जो कि बहुत ही सहरानीय है।’
आप’ वरिष्ठ कार्यकर्ता राजन कश्यप ने कहा कि कोरोना काल मे लोग घर से बहार निकलने से भी डर रहे हैं।वहीं आम आदमी पार्टी कुछ ना कुछ जनता हित मे कार्ये कर रही है।