FeaturedNational NewsUttarakhand News

देहरादून राजीव गांधी भवन में पत्रकारों से वार्ता करते कांग्रेश प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना

मुख्यमंत्री की विधानसभा में काँग्रेस का हल्ला बोल,
प्रितम सिंह के नेतृत्व में होगी विशाल ट्रैक्टर रैली
किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ जारी रहेगा आंदोलन-धस्माना
देहरादून: मोदी सरकार द्वारा बनाये गए तीन किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ कांग्रेस का किसानों के समर्थन में तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक केंद्र इन काले कानूनों को वापस नहीं ले लेता यह बात आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कही। उन्होंने कहा कि आगामी 10 नवंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की विधानसभा डोईवाला में विशाल ट्रैक्टर रैली के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता किसान विरोधी कानूनों के विरोध में हल्ला बोलेंगे।धस्माना ने कहा कि मोदी व त्रिवेंद्र सरकार ने किसानों को धोखा देने का कम किया है,उन्होंने कहा कि 2017 में विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के किसानों को आश्वस्त किया था कि अगर राज्य में डबल इंजिन की सरकार बनेगी तो किसानों का कर्ज माफ कर दिया जाएगा किन्तु आज पौने चार साल से उत्तराखंड के किसान पीएम के उस वादे के पूरा होने का इंतज़ार कर रहे हैं।और कर्ज से परेशान किसान 72 वर्षों में पहली बार आत्महत्या के लिए मजबूर हुए हैं।और त्रिवेंद्र सरकार के पौने चार साल के कार्यकाल में दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।धस्माना ने कहा कि किसानों की दुर्दशा व गन्ना किसानों के भुगतान की लड़ाई कांग्रेस ने मजबूती से लड़ी है।और अब पार्टी मोदी सरकार के द्वारा बनाये गए काले कानूनों के खिलाफ किसानों के साथ खड़ी है।धस्माना ने बताया कि 10 नवंबर को होने वाली ट्रैक्टर रैली का संयोजन परवा दून के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने तैयारियों की जानकारी देते हुए रैली ऐतिहासिक होने का दावा किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button