FeaturedUttarakhand News
देहरादून शिवरात्रि महोत्सव पर टपकेश्वर मंदिर मे पुजार्चना करने पहुंचे लाल चंद शर्मा।


उन्होंने कहा इस दिन खासतौर पर प्रकृति मानव शरीर में ऊर्जा को बढ़ाने में सहायता करती है। योग और आध्यात्मिक प्रक्रिया का पूरा मकसद इंसान को उसकी सीमाओं से सीमा हीनता की ओर ले जाना है। इसलिए ऐसे सभी लोग जो अपने वर्तमान अवस्था से थोड़ा अधिक होना चाहते हैं उनके लिए महाशिवरात्रि खास तौर पर महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि का दिन भगवान शंकर का सबसे पवित्र दिन है। यह अपनी आत्मा को पुनीत करने का महत्व है। इस व्रत को करने से सब पापों का नाश हो जाता है। हिंसा की प्रवृत्ति ढल जाती है निरीह जीवों के प्रति आपके मन में दया भाव उतरता है।